शादीशुदा भांजी पर बिगड़ी मामा की नीयत , ब्लैकमेल कर महीनों तक बनाया हवस का शिकार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शादीशुदा भांजी पर बिगड़ी मामा की नीयत , ब्लैकमेल कर महीनों तक बनाया हवस का शिकार
मैहर 14 फरवरी 2024 - मैहर जिले में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने एक ऐसे कलयुगी मामा को गिरफ्तार किया है जो शादीशुदा भांजी को धमकी देकर उसके साथ महीनों तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता रहा। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी पीड़िता के माता पिता को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 20 वर्षीय विवाहित युवती का चचेरा मामा मोहित अक्सर पीड़िता के घर आता-जाता था। पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि 5 अगस्त 2023 को जब युवती घर पर अकेली थी, तभी आरोपी उसके घर पहुंचा। आरोपी ने युवती के माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने डर के मारे किसी से शिकायत नहीं की।

दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि युवती के डर का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ आगे भी कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता जब ज्यादतियों से परेशान हो गई तब उसने 11 फरवरी को अपने माता-पिता के सामने आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन पीड़िता को साथ लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर IPC की धारा 450, 376 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

मैहर थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी मोहित पीड़िता की चाची के यहां आना जाना रहता था। आरोपी रिश्ते में मामा लगता है। आरोपी के खिलाफ मैहर थाने में अपराध क्रमांक धारा 140/24 धारा 450 , 376 , 506 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH