स्कूल के स्टोर रूम में प्रेमी जोडे ने शराब में मिला कर पिया जहर , दोनो की हालत नाजुक , पुलिस पूछताछ में जुटी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
स्कूल के स्टोर रूम में प्रेमी जोडे ने शराब में मिला कर पिया जहर , दोनो की हालत नाजुक , पुलिस पूछताछ में जुटी
रतलाम 13 फरवरी 2024 - रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम अमरपुरा कला में स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में बने स्टोर रूम में एक युवक और एक किशोरी अचेत अवस्था में मिले। खबर मिलने पर गांव में सन्नाटा छा गया, कई लोग मौके पर पहुंचे। युवक और किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना स्थल पर जहर की बोतल और कच्ची शराब की पोटली भी मिली है इससे माना जा रहा है कि दोनों ने शराब में जहर मिलाकर पी लिया होगा।

जानकारी के अनुसार स्कूल के शिक्षक व बच्चे मंगलवार सुबह करीब 10 बजे स्कूल पहुंचे। प्रार्थना होने के बाद क्लास लग गई थी। कुछ देर बाद सफाई कर्मी तेरसिंह कटारा किसी काम से स्टोर रूम पर गया तो स्टोर रूम का ताला टूटा हुआ था । अंदर जाकर उसने देखा तो 19 वर्षीय युवक और उसके पास 16 वर्षीय एक किशोरी अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी। पास में ही जहर की बोतल और कच्ची शराब की पोटलिया पड़ी हुई थी। उन्होंने तत्काल प्रधान अध्यापक राजेश पांडे और अन्य लोगों को सूचना दी।

इसके बाद गांव के लोगों को भी सूचना दी गई बड़ी संख्या में गांव के लोग और युवक व किशोरी के स्वजन मौके पर पहुंचे। दोनों को वहां से रावटी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा घटना स्थल चेक किया।

युवक व किशोरी के स्वजन का कहना है कि गांव में शादी चल रही है। दोनों सोमवार रात में शादी में गए थे। वे रात में कब स्कूल पहुंचे किसी को पता नहीं है। माना जा रहा है कि दोनों रात 11 बजे बाद स्कूल में ताला तोड़कर घुसे थे। उन्होंने जहर क्यों पी लिया, यह भी पता नहीं चल पाया है। एसपी राहुल कुमार लोढा ने बताया कि युवक व किशोरी के जहर पीने का कारण पता नहीं चला है, जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH