पुलिस से बचने के लिए लिए भागा जुआरी , कुँए में गिरने से हुई मौत लेकिन हाथ से नही छूटी तास और नोट की गड्डी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पुलिस से बचने के लिए लिए भागा जुआरी , कुँए में गिरने से हुई मौत लेकिन हाथ से नही छूटी तास और नोट की गड्डी
झांसी 13 फरवरी 2024 - यूपी के झांसी में पुलिस ने छापा मारा तो जुआ खेल रहे लोग भाग खड़े हुए. इस दौरान भगदड़ में एक व्यक्ति कुंए में गिर गया. जिसके चलते उसकी मौत हो गई. मृतक हाथ में ताश की गड्डी और रुपये लिए हुए था. मामला थाना टहरौली क्षेत्र के बमनुआ के रोरा गांव का है।

जहां बीती रात जुआरियों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम ने 9 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया. वहीं, जुआ खेल रहे अन्य लोगों के साथ पुलिस से बचकर भाग रहे रामू राजपूत (42) की कुंए में गिरने से मौत हो गई. मृतक के हाथ में ताश की गड्डी एवं कुछ हजार रुपये थे. उसका शव कुंए में पड़ा था।

मृतक के भाई जयप्रकाश ने कहा की टहरौली पुलिस के द्वारा उसको दौड़ाया गया. जब वो कुएं में गिर गया तो उसे छोड़कर भाग गए. जिसके कारण रामू की मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाने का प्रयास किया गया तो परिजनों ने इससे इनकार कर दिया।

परिजनों ने फोरेंसिक टीम बुलाकर निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. म्रतक के भाई जयप्रकाश ने पुलिस पर अपने भाई की हत्या का आरोप लगाया है. उधर, मौके पर पहुंचे एसपी (पुलिस अधीक्षक) ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH