नाबालिग के साथ गंदा काम कर पिटाई करने वाले आरोपियों के मकानों पर चला सरकारी बुलडोजर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नाबालिग के साथ गंदा काम कर पिटाई करने वाले आरोपियों के मकानों पर चला सरकारी बुलडोजर
मंदसौर 12 फरवरी 2024 - रविवार को नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने दो अपचारी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने 19 वर्षीय एनोज उर्फ यश पिता बबलू अमोस निवासी अंबिका नगर दलौदा , 22 वर्षीय सोहेल शाह पुत्र सलीम शाह फकीर , 19 वर्षीय अरबाज पुत्र हुसैन खां मेवाती दोनों निवासी चूना भट्टा दलौदा और दो नाबालिग को गिरफ्तार कर IPC की धारा 376 , 363 , 366 , 323 व पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया हैं।

जानकारी के अनुसार पांचों आरोपियों ने नाबालिग को ब्लैकमेल कर सिद्धि विनायक कालोनी में एकांत में मिलने के लिए बुलाया था। यहां जब नाबालिग ने आरोपितों की बात नहीं मानी और विरोध किया तो उसे पहले थप्पड़ मारे। इसके बाद बेल्ट से पिटाई की। लड़की को पिटते देख कुछ हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपितों को पकड़ने की कोशिश की तो भाग निकले थे।

नाबालिग के साथ हुई घटना के विरोध में रविवार रात को हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया था, आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर रात तक थाने के बाहर ही धरने पर बैठे रहे थे। करीब आधे घंटे तक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश दी इसके बाद मामला शांत हुआ। हिंदूवादी संगठनों के आह्वान पर सोमवार को दलौदा बंद रहा। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मकान तोड़ने वाले स्थान पर पहुंचकर भी नारेबाजी करते रहे। 

लोगो के आक्रोश को देखते हुए सोमवार सुबह ही प्रशासन व पुलिस के संयुक्त दल ने इन आरोपितों के अतिक्रमण कर बनाये गए चार मकानों पर बुलडोजर चला दिया। इस दौरान रेलवे स्टेशन रोड पर एक , चूना भट्टा मगरा पर दो मकान व बानीखेड़ी रोड पर एक मकान का अतिक्रमण तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही तीन थानों का पुलिस बल मौजूद रहा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH