छत्तीसगढ़ - दो बाईक की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत और तीन की हालत गंभीर
बिलासपुर , 11-02-2024 12:51:19 AM
बिलासपुर 10 फरवरी 2024 - बिलासपुर जिले में दो बाइक की सीधी टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।
मृतक का नाम ग्राम चोरहादेवरी निवासी केशव प्रसाद बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक केशव प्रसाद अपने साढू महेंद्र कौशिक के साथ किसी काम से रतनपुर गया हुआ था दोनो अपना काम खत्म कर वापस लौट रहे थे इसी दौरान रतनपुर के गिरजाबन मंदिर के गेट के पास उनकी बाइक खूंटाघाट की तरफ से आ रही बाइक से टकरा गई।
इस हादसे में केशव प्रसाद की मौत हो गई वही महेंद्र कौशिक , शिवा सारथी, और विक्की मरावी घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहंची और घायल युवकों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

















