मुर्गे को कस्टडी में लेकर बुरे फंसे पुलिस वाले , अब दिन भर करनी पड़ रही है देखभाल , जाने क्या है मामला

देश , 08-02-2024 6:11:25 AM
Anil Tamboli
मुर्गे को कस्टडी में लेकर बुरे फंसे पुलिस वाले , अब दिन भर करनी पड़ रही है देखभाल , जाने क्या है मामला
बठिंडा 08 फरवरी 2024 - गांव बल्लुआना में सुरक्षा मिलने के बाद एक मुर्गा चर्चा का विषय बना है. दरअसल, गांव में मुर्गों की लड़ाई की प्रतियोगिता के दौरान मुर्गे से क्रूरता करने के आरोप में पुलिस ने दो सप्ताह पहले गांव के ही राजविंदर सिंह , जगसीर सिंह और गुरजीत के खिलाफ केस दर्ज किया था. 23 जनवरी को राजविंदर को गिरफ्तार कर लिया गया था. इसके बाद मुर्गा केस प्रापर्टी बन गया।

पुलिस ने कुछ दिन तक मुर्गे को थाने में रखा था. पुलिस देखभाल करने के साथ-साथ दाना भी डालती थी. अब पुलिस ने उसकी देखभाल की जिम्मेदारी उसी गुरजीत सिंह को दे दी है, जिस पर क्रूरता करने का आरोप है. यही नहीं, यह मुर्गा पुलिस के लिए भी टेंशन बना है. पुलिस को उसे केस की हर सुनवाई पर अदालत में पेश करना पड़ता है. मुर्गे की सुरक्षा जिम्मेदारी पुलिस की है, लेकिन इस समय देखभाल गुरजीत ही कर रहा है. असली मालिक भी गुरजीत है और वह ही मुर्गे को प्रतियोगिता में लेकर गया था. उस आरोप है कि उसने मुर्गे से क्रूरता भरा व्यवहार किया है और उसकी लड़ाई भी करवाई।

थाना सदर के SHO बलविंदर सिंह ने मीडिया को बताया कि मुर्गे को उसके मालिक के हवाले कर दिया गया है, लेकिन उसको हिदायत की गई है कि वह मुर्गे की संभाल कर रखे और उसके खाने-पीने का पूरा ध्यान रखे. उन्होंने बताया कि जब उनको मुर्गे को पेश करने के आदेश जारी किए जाएंगे तो वह उसे ले जाकर अदालत में पेश करेंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..

सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार

सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..

छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए

नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा

छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH