छत्तीसगढ़ - हायवा की चपेट में आकर बाईक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत , पुलिस जाँच में जुटी
बालोद , 06-02-2024 4:19:29 PM
बालोद 06 फरवरी 2024 - इस वक्त बालोद जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आकर बाईक सवार दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना गुरुर थाना इलाके की बताई जा रही है, इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर हाईवा को जप्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के मुताबिक घटना गुरुर इलाके के करकाभाट के पास उस वक्त हुई जब बाइक सवार धमतरी से बालोद की तरफ जा रहे थे,उसी दौरान बाइक सवार दो लोगों को हाईवा ने चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में भुनेश्वर साहू उम्र 30 वर्ष निवासी नर्रा और भूपेंद्र साहू 32 वर्ष निवासी जमरुवा की मौत हो गई।

















