सरकारी आवास में महिला जज की फाँसी पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सरकारी आवास में महिला जज की फाँसी पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी
बदायूं 03 फरवरी 2024 - यूपी की बदायूं जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बदायूं शहर में शनिवार सुबह सिविल जज जूनियर डिवीजन का शव सरकारी आवास में फंदे से लटके मिलने से पुलिस प्रशासन में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही जिला जज पंकज अग्रवाल, डीएम मनोज कुमार, एसएसपी आलोक प्रियदर्शी समेत न्यायिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

पुलिस टीम ने आवास के कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर सबूत संकलित किए है। घटना से न्यायिक अधिकारी से लेकर हर कोई सकते में है खुदकुशी के पीछे क्या कारण रहा इसकी जांच पुलिस की तफ्तीश के बाद ही साफ होगी। पुलिस अधिकारियों ने मृतक सिविल जज के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। घटना बदायूं शहर के जजी कालोनी की है। 

मूलता मऊ जिले की रहने वाली सिविल जज जूनियर डिवीजन ज्योत्सना राय पिछले एक साल से बदायूं में तैनात थी। वह अपनी अयोध्या जिले से दूसरी पोस्टिंग के बाद बदायूं आई थी। वह सरकारी आवास में रहती थीं। शनिवार सुबह काफी देर रात सिविल जज की चहल कदमी आस पड़ोस के रहने वाले अन्य जजों ने नहीं देखी तो अनहोनी की आशंका हुई। उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर सब सन्न रह गए। 

न्यायिक अधिकारियों ने घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। इस पर सिविल लाइंस कोतवाली इंस्पेक्टर पुलिस के साथ पहुंचे। इसके बाद जिला जज, डीएम और एसएसपी समेत भारी संख्या में न्यायिक कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने सरकारी आवास के कमरे का दरवाजा तोड़ा। जहां सिविल जज जूनियर डिवीजन ज्योत्सना राय का शव फंदे से लटका हुआ मिला ।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH