किराये का मकान दिलाने के बहाने दोस्त की बेटी से किया दुष्कर्म , मूँह बन्द रखने के लिए युवती को दिए ,,

मध्य प्रदेश , 17-09-2020 11:54:46 PM
Anil Tamboli
किराये का मकान दिलाने के बहाने दोस्त की बेटी से किया दुष्कर्म , मूँह बन्द रखने के लिए युवती को दिए ,,
भोपाल 17 सितम्बर 2020 - मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। 42 साल के एक आरोपी ने अपने दोस्त की बेटी को घर ले जाकर उससे ज्यादती की। आरोपी ने मुंह बंद करने के लिए युवती को धमकाते हुए 200 रुपए भी दिए। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटी पीड़िता ने थाने पहुंचकर FIR दर्ज कराई। पुलिस ने गुरुवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पिता की मौत के बाद पीड़िता किराए के मकान की तलाश में थी।  

निशातपुरा निवासी 28 वर्षीय युवती के पिता की करीब 8 महीने पहले मौत हो चुकी थी। वह अकेली ही रहती है। इस दौरान उसके पिता के दोस्त रमजानी उर्फ रमजान का उसके घर आना-जाना ज्यादा हो गया। बुधवार को युवती ने रमजान से दूसरी जगह किराए का मकान दिलाने की बात कही। इस पर वह उसे अपने साथ ईटखेड़ी स्थित अपने मकान ले गया। पानी पिलाने के बहाने वह उसे घर के अंदर ले आया। यहां उसने उससे दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने आरोप लगाए कि घटना के बाद आरोपी ने उसे धमकाते हुए 200 रुपए दिए। मुंह बंद रखने के लिए डराया भी। वहां से किसी तरह निकली पीड़िता ने ईटखेड़ी थाने में रमजान के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी करण सिंह के अनुसार, आरोपी को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने रेप किए जाने की बात कबूल कर ली है।

रमजान ने बताया कि उसकी दो शादियां हो चुकी हैं। युवती के पिता की मौत के बाद वह उसके घर आने-जाने लगा। उसका ऑटो भी खरीद रहा था। इससे वह उसके करीब आ गया था। वह किराए का मकान देखने के लिए यहां आई थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH