स्कूली बच्चो से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी , 42 बच्चे घायल

मध्य प्रदेश , 02-02-2024 5:48:13 AM
Anil Tamboli
स्कूली बच्चो से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी , 42 बच्चे घायल
मंदसौर 02 फरवरी 2024 - मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गांधीसागर में बड़ा हादसा हो गया। स्कूल के छात्र - छात्राओ से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। ट्रैक्टर ट्रॉली में हाई स्कूल के 61 बच्चे सवार थे। सभी बच्चे नीमच जिले की मनासा तहसील के चौकड़ी गांव के शासकीय हाई स्कूल के हैं। स्कूल में विदाई समारोह के कार्यक्रम के बाद स्टाफ बच्चों को गांधीसागर बांध घूमाने के लिए लाए थे।

इस घटना में बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। 42 घायल छात्रों को इलाज के लिए भानपुरा लाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद चार बच्चों को झालावाड़ रेफर किया गया। बाकी सभी को प्रशासन ने बसों की व्यवस्था कर उनके घर पंहुचाया। ये सभी 9वीं व 10वीं के छात्र-छात्राएं हैं। 61 बच्चे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर थे। इसके साथ आने वाले टीचर बाइक से थे। एक शिक्षिका और चार शिक्षक बाइक पर सवार थे।

SDM रवींद्र परमार ने बताया कि घटना में घायल 42 छात्रों को भानपुरा शासकीय चिकित्सालय लाया गया था, जिसमें से चार को रेफर किया गया है। सभी की स्थिति ठीक है। भानपुरा एवं गांधीसागर में छात्रों को इलाज के बाद बस के जरिए उनके गंतव्य तक भेजा गया है। 

छात्रों को ट्रैक्टर ट्रॉली में पिकनिक के लिए लाना गंभीर लापरवाही है। घटना को लेकर मनासा प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं। पूरी स्थिति से मानसा प्रशासन को अवगत कराया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नवरात्रि पर्व में देवी मंदिर में बड़ा हादसा, रोपवे टूटने से 08 श्रद्धालु घायल

छत्तीसगढ़ - दुल्हन का गौना करा कर वापस आ रहे बाराती वाहन पलटा, हादसे में एक बच्ची की मौत और कई घायल

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती -  दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त

छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH