आस्था अपार्टमेंट में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 04 कॉलगर्ल सहित 09 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आस्था अपार्टमेंट में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , 04 कॉलगर्ल सहित 09 गिरफ्तार
जबलपुर 01 फ़रवरी 2024 - मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने गौरीघाट थाना क्षेत्र में स्थित आस्था अपार्टमेंट के एक फ्लैट से सेक्स रैकेट संचालित कर रहे एक गिरोह को पकड़ा है. पुलिस ने सेक्स रैकेट में शामिल चार युवकों और पाँच युवतियों को गिरफ्तार किया है।

एडिशनल एसपी कमल मौर्या के मुताबिक गौरीघाट पुलिस को सूचना मिली थी कि आस्था अपार्टमेंट के एक फ्लैट में कुछ संदिग्ध युवतियां और युवक आकर ठहरे हैं. उनके देह व्यापार में संलिप्त होने की सूचना पाकर पुलिस ने सुबह-सुबह आस्था अपार्टमेंट के फ्लैट में छापा मार कार्रवाई की. इसके बाद कार्रवाई के दौरान यहां से पुलिस ने चार युवकों के साथ पांच युवतियों को हिरासत में लिया है।

एएसपी कमल मौर्या के मुताबिक जबलपुर शहर में लंबे समय से देह व्यापार का संचालन हो रहा है, जिसकी शिकायतें लगातार पुलिस को मिल रही थी. इसलिए पुलिस ने देह व्यापार का खुलासा करने के लिए अपने मुखबिर तंत्र को मजबूत किया. इसी के तहत रामपुर चौकी को सूचना मिली थी कि देह व्यापार में शामिल होने के लिए शहर के बाहर से कुछ युवतियां एक फ्लैट में ठहरी हुई है. इसके बाद छापा मार कार्रवाई की गई।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए युवक-युवतियों से पूछताछ कर रही है. जल्द ही उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. दरअसल जबलपुर शहर में लंबे समय से देह व्यापार संचालित हो रहा है, जो स्पा सेंटर्स और होटलों में अपने रैकेट को फैलाए हुए हैं. व्हाट्सएप के जरिए सेक्स रैकेट संचालित करने वाले दलाल युवतियों की फोटो ग्राहक युवकों तक पहुंचाते हैं. फिर हजारों रुपये लेकर शहर की होटल में लड़कियों की सप्लाई करते हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH