वैश्विक महामारी कोरोना को लोग बना रहे है ऐय्यासी का माध्यम , खबर पढ़ेंगे तो उड़ जाएंगे होश ,

देश , 17-09-2020 8:35:15 PM
Anil Tamboli
वैश्विक महामारी कोरोना को लोग बना रहे है ऐय्यासी का माध्यम , खबर पढ़ेंगे तो उड़ जाएंगे होश ,
मुम्बई 17 सितम्बर 2020 - महाराष्ट्र के मुंबई में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी से झूठा बोला का वह कोरोना पॉजिटिव है। उसने कोविड सेंटर में भर्ती होने और परिवार को संक्रमण से बचाने का बहाना बनाया और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फरार हो गया। 
कई दिनों तक पति से संपर्क नही हो पाया तो परेशान पत्नी ने पुलिस में पति के लापता होने की शिकायत की और पुलिस ने मोबाईल लोकेसन ट्रेस कर पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ इंदौर में पकड़ लिया।

बात 24 जुलाई की है तलोजा में रहने वाले एक 28 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी को फोन किया और कहा कि वह कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसने कहा कि वह बहुत परेशान है और मरने जा रहा है। परेशान पत्नी रोकर उसे रोकने लगी लेकिन उसने फोन काट दिया।

रची आत्महत्या की कहानी

सहायक पुलिस आयुक्त विनायक वस्त ने बताया कि उस शख्स ने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया। अगले दिन उसके साले ने अपने जीजा की बाइक वाशी की एक गली में लावारिस खड़ी पाई। बाइक पर ही उसका हेल्मेट, ऑफिस बैग और बटुआ रखा पाया गया। परिवार ने वाशी पुलिस स्टेशन में उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

नालों और कोविड सेंटर में तलाशती रही पुलिस

वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर संजीव धूमल ने कहा कि पुलिस की टीम शख्स को खोजने में लग गई। वाशी के आसपास नालों की तलाशी ली गई। सारे कोविड सेंटरों पर उसे खोजा गया। शख्स का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया। काफी खोजने के बाद पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला गया।

ऐसे पति तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने बताया कि शख्स ने उसी मोबाइल पर अपना पहला सिम बंद करके नया सिम चालू कर दिया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से पता किया कि वह मोबाइल इंदौर में चल रहा था। पुलिस की एक टीम इंदौर पहुंची और वहां उस शख्स को पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि वह इंदौर में अपनी पहचान और नाम बदलकर एक किराए के घर में गर्लफ्रेंड के साथ रह रहा था।

ताज़ा समाचार

भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH