छत्तीसगढ़ - पूर्व डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर को चार साल की सजा , इस मामले में CBI ने किया था गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पूर्व डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर को चार साल की सजा , इस मामले में CBI ने किया था गिरफ्तार
रायपुर 30 जनवरी 2024 -  पूर्व डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर (सेंट्रल) प्रफुल्ल नायक उर्फ पीके नायक (62) को रिश्वतखोरी के मामले में चार वर्ष कैद की सजा सुनाई गई है। CBI की विशेष अदालत अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ममता पटेल की कोर्ट ने यह सजा सुनाई। CBI की ओर से मामले की पैरवी लोक अभियोजक रजत कुमार श्रीवास्तव ने की है। CBI ने रायपुर स्थित शंकर नगर निवासी प्रफुल्ल नायक को 2016 में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा था।

CBI ने 07 अप्रैल 2016 को अवंति विहार स्थित केंद्रीय लेबर कमिश्नर के आफिस में छापा मारकर डिप्टी कमिश्नर प्रफुल्ल नायक को 10 हजार रिश्वत लेते पकड़ा था भिलाई के लेबर कांट्रेक्टर कुंदन सिन्हा से लेवर लाइसेंस नवीनी करण के लिए प्रफुल्ल नायक ने 30 हजार रुपये की घूस मांगी थी। 20 हजार रुपये देने के बाद तीसरी किस्त देना तय हुआ था।

सूचना पर CBI की टीम आफिस में कांट्रेक्टर कुंदन सिन्हा के साथ पहुंची थी। इसके बाद जैसे ही पैसे दिए तो CBI ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। नायक ने उस दौरान CBI से बैग छिनकर भागने का भी प्रयास किया था, ताकि सबूत मिटाए जा सके, लेकिन CBI की टीम ने उन्हें घेर कर पकड़ लिया था। 

बता दें कि प्रफुल्ल नायक 2017 में सेवानिवृत्त हो गए थे। गिरफ्तारी के बाद कुछ दिनों तक वह जेल में रहे, इसके बाद मामला कोर्ट में विचाराधीन था, जिसमें सुनवाई के बाद चार वर्ष की सजा सुनाई गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH