विदेशी नस्ल के पालतू कुत्ते को गेटआउट कहना मालिक को पड़ा भारी , कुत्ते ने किया जानलेवा हमला , हालत गंभीर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
विदेशी नस्ल के पालतू कुत्ते को गेटआउट कहना मालिक को पड़ा भारी , कुत्ते ने किया जानलेवा हमला , हालत गंभीर
ग्वालियर 30 जनवरी 2024 - मालिक को पालतू रोटविलर से गेट आउट कहना भारी पड़ गया। रोटविलर ने मालिक पर न केवल हमला कर दिया बल्कि उनको बुरी तरह नोच कर लहुलुहान कर दिया। लगभग 15 मिनट तक रोटविलर की जकड़ में आए तेजेन्दर खुद को बचाने की कोशिश करते रहे, बमुश्किल उसके जबड़े से वह छूट तो गए, लेकिन तब तक लहूलुहान हो चुके थे। स्वजन आनन फानन में घायल तेजेन्दर को एक हजार बिस्तर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां सर्जरी विभाग में उनको भर्ती कर लिया गया।

हॉस्पिटल में पहले तेजेन्दर का परीक्षण कर उन्हें रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया। 63 वर्षीय तेजेन्दर रोटविलर के हमले के शिकार हुए। हाथ और पैर में गहरे घाव होने के चलते तेजेन्दर को भर्ती कर लिया गया। उनके हाथ और पैर में करीब एक दर्जन से अधिक घाव हैं। ऐसे में उनको आधा सैकड़ा से अधिक टांके लगे।

बता दे कि रोटविलर अपने एग्रेशन के लिए काफी बदनाम है। इसके चलते यूरोप और अमेरिका के कई हिस्सों में रोटविलर को घर पर पालना बैन है, हालांकि भारत में इस ब्रीड को पालने को लेकर किसी तरह का कोई बैन नहीं है। जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था एनिमल पीपुल की एक रिसर्च के मुताबिक पिटबुल दुनिया की सबसे खतरनाक डाग ब्रीड है। रोटविलर दूसरे नंबर पर है। वेटनरी डाक्टर बताते हैं कि रोटविलर जब गुस्से में हो तो किसी पर भी हमला कर सकता है फिर चाहे वह शेर ही क्यों न हो।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH