इंश्योरेंस पाॅलिसी के नाम पर देश भर में करोड़ो की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश ,,

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
इंश्योरेंस पाॅलिसी के नाम पर देश भर में करोड़ो की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश ,,
रायपुर 17 सितम्बर 2020 - इंश्योरेंस पाॅलिसी के नाम पर देश भर में करोड़ो की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को राजधानी पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। अंतर्राज्यीय गिरोह के इन शातिर आरोपियों ने कई राज्यों के लोगों से 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल, प्रिंटर, एटीएम, आधार कार्ड, इंश्योरेंस पॉलिसी समेत कई दस्तावेज जब्त किये हैं, और कार्रवाई कर रही है।

एसएसपी अजय यादव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया, कि खमतराई थाने में पीड़ित तिलक राम साहू ने अपने साथ हुए लाखों की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया था, कि उसके नाम से एक्सीस बैंक में मैक्स लाईफ इंश्योरेंस की पाॅलिसी है। नौ माह पहले पूजा शर्मा और केके विश्वकर्मा का उसके पास फोन आया। दोनों ने खुद को मैक्स लाईफ इंश्योरेंस का अधिकारी बताकर पाॅलिसी के संबंध में फायदा बताया और उसे झांसे में लिया। आरोपियों ने शिकायतकर्ता से पाॅलिसी की रकम को दुगना करने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में 9 लाख 28 हजार रूपए चेक के माध्यम से मांगे। इसके बाद आरोपियों ने और ढाई लाख रूपए की मांग की। इसके बाद बैंक से पीड़ित को पता चला कि उसने जो चेक के माध्यम से पैसा जमा की वो तो उसकी पाॅलिसी में हुई ही नही है। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकयत खमतराई थाने में दर्ज करायी।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुये एसएसपी अजय यादव ने जांच के आदेश दिये। क्राईम एडिशन एसपी माहेश्वरी के नेतृत्व में खमतराई और सायबर सेल की संयुक्त टीम बनाकर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पता चला कि ठगी करने वाला गिरोह अंतर्राज्यीय है और दिल्ली में रहकर घटना को अंजाम दे रहे है। पुलिस की टीम ने दिल्ली में 15 दिनों का कैंप कर तीन आरोपी मोह असलम, मोह इलयास और धीरज कुमार को गिरफ्तार किया। तीनों ने छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में ठगी करने की बात कबूल की है। आरोपी ठगी की घटना को अंजाम देने के लिये गाजियाबाद के लेनी नामक स्थान पर एक हाईटेक काॅल सेंटर बनाकर रखा हुआ था। यहीं से वे ठगी की घटना को अंजाम दिया करते थे। पकड़े गये आरोपियों ने पूछताछ में बताया हैं कि इंश्योरेंस पाॅलिसी धारको के बारे में वो डाटा चोरी कर लोगों से संपर्क करते थे। आरोपी संपर्क करने के लिये एक बार में एक ही सिम का उपयोग करते थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने 14 नग मोबाइल, एटीएम कार्ड, कम्प्यूटर प्रिंटर, डेबिड कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड, चेक बुक एवं कई इंश्योरेंस पालिसी का डाटा जब्त किया है। पुलिस आरोपियों से इन डाटा के संबंध में अभी पूछताछ कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH