पति-पत्नी और बेटे की फाँसी पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पति-पत्नी और बेटे की फाँसी पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी
ग्वालियर 28 जनवरी 2024 - सिरोल इलाके में दंपती और उनका मासूम बेटा फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। दिल दहला देने वाली इस घटना की पड़ताल में पुलिस जुटी है। आशंका है की पहले हत्या की गई है, फिर आत्महत्या। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुला लिया है। खबर लिखे जाने तक शव फांसी के फंदे पर लटके हुए थे । पुलिस व फोरेंसिक एक्सपर्ट डाॅ.अखिलेश भार्गव पड़ताल में जुटे थे। पुलिस के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है।

सिरोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुरावली इलाके में रहने वाला जितेंद्र झा मजदूरी करता है। जितेंद्र के साथ उसकी पत्नी त्रिवेणी और बेटा अचल झा रहते थे। दो दिन से इनका घर बंद था। रविवार सुबह आसपास रहने वाले लोगों को दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद लोगों को संदेह हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर सिरोल थाना प्रभारी विनय सिंह तोमर फोर्स के साथ पहुंचे। यहां जब अंदर गए तो दंपत्ति और इनका बेटा फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। पूरे परिवार की दर्दनाक मौत की कहानी स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन अभी यह पता लगा है कुछ दिनों से दंपती गुमसुम रहने लगे थे।

दो दिन पहले इन्हें देखा गया था, इसके बाद शनिवार को पूरे दिन दरवाजा नहीं खुला। फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलवा लिया गया। पुलिस पड़ताल में जुटी है। मोबाइल भी जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस इसमें हत्या और आत्महत्या के एंगल पर पड़ताल में जुटी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH