व्यापारी संघ के ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाजपा पार्षद ने फहराया उल्टा झंडा , VIDEO हुआ वायरल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
व्यापारी संघ के ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाजपा पार्षद ने फहराया उल्टा झंडा , VIDEO हुआ वायरल
जबलपुर 27 जनवरी 2024 - मध्य प्रदेश के जबलपुर में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने में बड़ी चूक सामने आई है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर व्यापारी संघ द्वारा झंडा वंदन का कार्यक्रम किया जा रहा था। इस दौरान भाजपा पार्षद ने झंडा उल्टा फहरा दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह मामला जबलपुर के महाराणा प्रताप वार्ड के धनवंतरी चौक पर रानी अवंति बाई प्रतिमा के सामने का है। राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा देखते ही आनन-फानन में झंडा नीचे उतारा गया और फिर सीधा कर दोबारा से फहराया गया। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि गणतंत्र दिवस पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज उल्टा दिख रहा है।

दरअसल, भाजपा पार्षद जीतू कटारे जबलपुर के महाराणा प्रताप वार्ड में व्यापारी संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां राष्ट्रगान के बाद झंडा रोहण का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान भाजपा पार्षद जीतू कटारे द्वारा राष्ट्रगान बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, लेकिन ध्वज फहराते समय गलती से उल्टा फहरा दिया गया। आसपास खड़े लोगों ने देखा तो आनन फानन में राष्ट्रीय ध्वज को नीचे उतार कर सीधा किया गया और एक बार फिर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय ध्वज फहराते समय केसरिया रंग ऊपर की ओर होना चाहिए और हरा रंग नीचे की तरफ होना चाहिए। उल्टा झंडा फहराना राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करना कानूनन जुर्म है और इसके लिए सजा का प्रावधान भी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH