दुल्हन बनने का सपना हुआ चकनाचूर , शादी से एक दिन पहले हुई रेप का शिकार , टूटा रिश्ता

मध्य प्रदेश , 27-01-2024 5:33:17 AM
Anil Tamboli
दुल्हन बनने का सपना हुआ चकनाचूर , शादी से एक दिन पहले हुई रेप का शिकार , टूटा रिश्ता
रीवा 27 जनवरी 2024 - रीवा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां शादी से महज एक दिन पहले ही दुल्हन के साथ ऐसी घटना हुई जिससे उसके सारे सपने चकनाचूर हो गए। गांव के ही एक लड़के ने शादी से एक दिन पहले दुल्हन बनने जा रही लड़की की आबरू को तार-तार कर दिया। होने वाली दुल्हन के साथ रेप की खबर जब लड़के वालों को लगी तो उन्होंने शादी से इंकार करते हुए रिश्ता तोड़ दिया। 

वहीं दूसरी तरफ रेप की इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया है। घटना रीवा जिले के सगरा थाना इलाके के एक गांव की है। जहां रहने वाली अदिति (बदला हुआ नाम) की शादी की तैयारियां चल रही थीं। शादी से एक दिन पहले अदिति किसी काम से घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान अभिषेक त्रिपाठी नाम के युवक ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। 

रेप करने के बाद आरोपी अभिषेक ने अदिति को धमकी भी दी कि अगर शादी की या फिर किसी को इसके बारे में बताया तो जान से मार देगा। हवस का शिकार होने के बाद अदिति (बदला हुआ नाम) आरोपी अभिषेक की धमकी से इस कदर डरी हुई थी कि उसने परिवार वालों को घटना के बारे में नहीं बताया। लेकिन शादी वाले दिन अदिति के साथ हुई हैवानियत की खबर लड़के वालों तक पहुंच गई और उन्होंने शादी से इंकार करते हुए रिश्ता तोड़ दिया। 

परिजनों ने जब अदिति ( बदला हुआ नाम ) को भरोसे में लेकर उससे बात की तो अदिति ने अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में बताया। जिसके बाद परिजन अदिति को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कई दिनों से अदिति को परेशान कर रहा था और उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती -  दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH