पत्नी को नए साल पर जाना था गोवा , पति ले गया अयोध्या , मामला पँहुचा तलाक तक

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पत्नी को नए साल पर जाना था गोवा , पति ले गया अयोध्या , मामला पँहुचा तलाक तक
भाेपाल 26 जनवरी 2024 - भोपाल के कुटुंब न्यायालय में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक पत्नी ने अपने पति से तलाक के लिए आवेदन दिया है, क्योंकि पत्नी को नए साल पर घूमने गोवा ले जाने का वादा कर पति उसे धार्मिक स्थल अयोध्या ले गया। इससे पहले भी हनीमून के नाम पर विदेश नहीं ले गया, बल्कि उज्जैन ले गया। इस कारण पत्नी ने कुटुंब न्यायालय में तलाक का आवेदन दिया है। मामला पिपलानी क्षेत्र का है। 

दोनों की शादी पिछले साल मई में हुई थी। पति बहुराष्ट्रीय कंपनी में आइटी इंजीनियर है और सैलरी भी काफी अच्छी है। शादी के बाद पति पत्नी को हनीमून पर ले जाने की बात टालता रहा। पत्नी का मन हनीमून पर सिंगापुर या मलेशिया जाने का था, लेकिन पति काम का बहाना बनाकर करीब आठ माह से टालता रहा। इतने दिन में एक बार उज्जैन महाकाल व ओंकारेश्वर मंदिर का दर्शन कराया।

इसके बाद फिर से पत्नी ने नए साल पर गोवा जाने की योजना बनाई तो पति बुजुर्ग माता-पिता का हवाला देते हुए टाल गया कि ठंड में उन्हें छोड़कर कैसे जाया जाए और सभी के साथ अयोध्या जाने की योजना बना ली। पत्नी ने बताया कि मेरा भरोसा तोड़ा गया और आरोप लगाया कि पति उससे ज्यादा परिवार वालों को समय देते हैं, जिससे उसे शादी की शुरुआत से ही नजरअंदाज होना महसूस हो रहा है। कभी भी अकेले घूमाने नहीं ले जाते हैं। परिवार वालों के साथ ही ले जाते हैं। फिलहाल पति व पत्नी की काउंसलिंग की जा रही है, जिससे रिश्ते को बचाया जा सके।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH