भ्रष्ट अधिकारी के घर में मिला कुबेर का खजाना , ACB के छापे में 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भ्रष्ट अधिकारी के घर में मिला कुबेर का खजाना ,  ACB के छापे में 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा
तेलंगाना 26 जनवरी 2024 - भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट बढ़ते ही जा रही है। पद का दुरुपयोग कर संपत्ति जमा करने वाले अधिकारी ये बता पाने में असमर्थ है कि ये संपत्ति उनके पास कहां से और कहां-कहां जमा की गई है। ये भ्रष्ट अधिकारियों के अवैध जमा पूंजी, पद पर जमे रहने के बाद का नतीजा है। बता दें कि ऐसे ही एक मामला देखने को मिला जहां तेलंगाना के एक अधिकारी के घर छापा मारने पहुंची ACB यानी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम के हाथ खजाना लग गया। ऐसे खजाना मिलने के बाद अब लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि ये अधिकारी का घर है या फिर कुबेर का।

दरअसल, तेलंगाना स्टेट रियल एस्टेट मैनेजमेंट अथॉरिटी (TSRERA) के सचिव शिव बालकृष्ण के पास ACB यानी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम के छापेमारी में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की आय से अधिक संपत्ति मिली है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि जांच आज भी जारी है। सवाल है कि आखिर धन का पहाड़ आखिर कैसे खड़ा कर दिया। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के अधिकारियों को शिव बालाकृष्ण के पास से 40 लाख रूपये कैश , 2 किलो सोना , 60 महंगी घड़ियां , 10 लैपटॉप , 14 स्मार्टफोन और अचल संपत्तियों सहित 100 करोड़ के दस्तावेज मिले हैं। वहीं घर में नोट गिनने वाली मशीनें भी मिली हैं। जिसे जब्त कर लिया गया है। 

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 5 बजे शुरू हुई जांच के दौरान अधिकारियों ने बालकृष्ण के रिश्तेदारों के आवास और दफ्तरों पर भी दबिश दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ACB को शुरुआती जांच में पता चला है कि बालकृष्ण ने कई रियल ऐस्टेट कंपनियों को कथित तौर पर परमिट दिलाकर करोड़ रुपए बनाए हैं। फिलहाल, जांच एजेंसी बालकृष्ण के बैंक लॉकर और दूसरी अघोषित संपत्तियों की जांच भी कर रही है। इससे पहले बालकृष्ण हैदराबाद मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (HMDA) के निदेशक भी रह चुके हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH