शादीशुदा प्रेमिका के घर पर मिली प्रेमी की लाश , दो बच्चो की माँ है प्रेमिका , पुलिस जाँच में जुटी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शादीशुदा प्रेमिका के घर पर मिली प्रेमी की लाश , दो बच्चो की माँ है प्रेमिका , पुलिस जाँच में जुटी
मेरठ 25 जनवरी 2024 - मेरठ में गुरुवार को प्रेमिका के घर पर प्रेमी की लाश मिली। प्रेमिका शादी शुदा है। उसके दो बच्चे हैं। हालांकि उसका पति से तलाक हो चुका है। जानकारी पर पुलिस टीम पहुंची। पुलिस को मौके पर लाश पर किसी प्रकार की चोट, कोई संघर्ष के निशान या खून नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि अभी से नहीं कह सकते की। हत्या हुई या अटैक से मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी।

फिलहाल, पड़ोसी और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, भाई फुरकान ने प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाया है। ये मामला लिसाड़ी में किदवई नगर के गली नंबर तीन का है। इरफान पुत्र नफीस निवासी रिहान गार्डन की लाश एक महिला के घर पर मिली है। यह महिला युवक की प्रेमिका बताई जा रही है। महिला शादी शुदा है और दो बच्चों की मां है। अब यहां लिसाड़ी गेट में रहती है। इरफान का इस महिला से अफेयर चल रहा था। अक्सर मिलने उसके घर आता है। बुधवार रात भी मिलने गया था। सुबह उसकी मौत हो गई।

इरफान के भाई फुरकान ने बताया कि महिला के एक बेटे की तबीयत खराब रहती है। इरफान ही उसकी दवा का खर्चा भी उठा रहा था। उसी भाई को रात में बुलाया था। इसके बाद साजिश करके मार डाला। वो भाई से सिर्फ रुपए ऐंठती थी। वहीं, पड़ोसियों का कहना है कि इरफान दिल का मरीज था। दिल का दौरा पड़ने से युवक की मौत हुई होगी। 

CO कोतवाली ने बताया कि भाई फुरकान ने महिला पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। भाई फुरकान ने बताया कि महिला ने ही मेरे भाई को मारा है। पुलिस का कहना है कि सही जानकारी रिपोर्ट आने पर ही मिलेगी। अभी पुलिस जहर देने के एंगल, शराब की ओवरडोज की वजह से मौत होने की शंका पर जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH