बड़ा सड़क हादसा , ट्रक और टेम्पो की टक्कर में 12 लोगो की मौके पर ही मौत , पुलिस जाँच में जुटी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ा सड़क हादसा , ट्रक और टेम्पो की टक्कर में 12 लोगो की मौके पर ही मौत , पुलिस जाँच में जुटी
शाहजहांपुर 25 जनवरी 2024 - शाहजहांपुर जिले में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे भीषण हादसा हो गया। अल्हागंज क्षेत्र के सुगसुगी मोड़ के पास ट्रक की टक्कर से टैंपो सवार 12 लोगों की मौत हो गई। टैंपो सवार लोग मदनापुर के दमगड़ा गांव के रहने वाले थे। वह सभी पूस पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए फर्रुखाबाद के घटिया घाट के पांचाल घाट जा रहे थे। 

बताया गया कि कोहरा अधिक था, सामने से आए ट्रक ने टैंपो में मारी, टैंपो ट्रक में फंस गया, इसके बाद चालक ने ट्रक को बैक किया और दोबारा से टैंपो पर ट्रक चढ़ाकर भगा ले गया, इस वजह से जो लोग घायल भी थे तो उनकी भी मौके पर हो गई।

टक्कर के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। इससे ट्रक चालक घबरा गया और फरार होने लगा। इसके लिए उसने टैंपो पर चढ़े ट्रक को बैक किया और घायलों को रौंदते हुए वहां से भाग निकला। चीख-पुकार सुनकर आस-पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को निकालने की कोशिश की गई लेकिन सभी की मौत हो चुकी थी। पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। मौक पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतकों के परिवारों को हादसे की जानकारी दी।

पुलिस ने हादसे की जानकारी होते ही ट्रक को पकड़ने के लिए एक टीम रवाना कर दी। वायरलेस से अन्य इलाकों की पुलिस को भी जानकारी दी गई। इसके बाद ट्रक को जलालाबाद पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में टैंपो में सवार महिला, पुरुष और बच्चे सभी की मौत हो गई।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH