जांजगीर चाम्पा - तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कुचल कर बाईक सवार की मौत , आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
जांजगीर चाम्पा , 25-01-2024 5:24:12 AM
जांजगीर चाम्पा 25 जनवरी 2024 - इस वक्त जांजगीर चाम्पा जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा नैला पंतोरा मुख्य मार्ग में सरखों गांव में ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर हो गयी मृतक की पहचान सरखों निवासी रहीम पिता इब्राहिम के रूप में हुई।
बताया जा रहा हैं कि रहीम नैला की तरफ से आ रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और युवक को रौंदते हुई निकल गई हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया सूचना मिलने पर नैला पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच कर गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों को जाम हटाने की समझाइश दे रही हैं।















