सक्ती - पालिका अध्यक्ष सुषमा दादू जायसवाल को अपनो ने दिया धोखा , फिर भी वो

सक्ती , 24-01-2024 8:32:37 PM
Anil Tamboli
सक्ती - पालिका अध्यक्ष सुषमा दादू जायसवाल को अपनो ने दिया धोखा , फिर भी वो
सक्ती 24 जनवरी 2024 - इस वक्त जिला मुख्यालय सक्ती से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा पालिका अध्यक्ष सुषमा दादू जायसवाल के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त हो गया है , मतदान के बाद सुषमा दादू जायसवाल अपनी कुर्शी बचाने में सफल रही।

पार्षदों द्वारा लाये गए इस अविश्वास प्रस्ताव में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 10 , सुषमा जायसवाल के पक्ष में 06 वोट पड़े जबकि दो कांग्रेसी पार्षद नेहा श्याम सुंदर अग्रवाल और रिंकू आनंद अग्रवाल गायब रही इस तरह नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा दादू जायसवाल अपनी कुर्शी बचाने में सफल रही।

बता दे कि 18 वार्ड वाले सक्ती नगर पालिका में कांग्रेस के 12 , बीजेपी के 06 पार्षद है और इस अविश्वास प्रस्ताव में सुषमा जायसवाल को अपनी कुर्शी बचाने के लिए मात्र 06 पार्षदों की जरूरत थी जो उन्हें मिल गई।

बुधवार को हुए इस मतदान के बाद कांग्रेसी पार्षद नेहा श्याम सुंदर अग्रवाल और रिंकू आनंद अग्रवाल का गायब होना चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि नेहा अग्रवाल वर्तमान में पालिका की उपाध्यक्ष है और वे नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत के सबसे करीबी पूर्व पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की पत्नी है।

इसी तरह पार्षद श्रीमती रिंकू अग्रवाल भी डॉ चरणदास महंत के खास आनंद अग्रवाल की पत्नी है और जिस पालिका अध्यक्ष सुषमा जायसवाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था वह जिला कांग्रेस अध्यक्ष और डॉ महंत के खासमखास त्रिलोक चंद (दादू) जायसवाल की धर्मपत्नी है। ऐसे में इन दोनों कांग्रेसी पार्षदों के मतदान से गायब रहना यह बताता है कि कांग्रेस के भीतरी खाने में पालिका अध्यक्ष सुषमा जायसवाल या फिर जिला कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद (दादू) जायसवाल के खिलाफ जरूर कोई खिचड़ी पक रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती -  दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH