सक्ती में डॉ चरणदास महंत की साख लगी दांव पर , पालिका अध्यक्ष की कुर्शी बचानी बनी बड़ी चुनौती

सक्ती , 24-01-2024 5:09:36 PM
Anil Tamboli
सक्ती में डॉ चरणदास महंत की साख लगी दांव पर , पालिका अध्यक्ष की कुर्शी बचानी बनी बड़ी चुनौती
सक्ती 24 जनवरी 2024 - सरकार बदलते ही प्रदेश भर में भाजपाइयों ने कांग्रेस मुक्त नगरीय निकाय बनाने का मानो संकल्प ले लिया है. इसलिए लगातार नगरीय निकायों में जहां-जहां कांग्रेस के अध्यक्ष है, वहां अविश्वास प्रस्ताव लगाकर नगर सरकार बदलने की कोशिश की जा रही है. कई जगहों पर भाजपाई कामयाब भी हो चुके हैं. मगर कई जगहों पर कोशिश फेल हो गई है।

सक्ती नगर पालिका में भी नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर संकट के बादल छाए हुए हैं. आज नगर अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर भाजपा पार्षदों के लाए गए अविश्वास प्रस्ताव की कार्रवाई होनी है. सक्ती SDM इस कार्यवाही को पूरी करेंगे।

बता दें कि सक्ती नगर पालिका में कुल 18 पार्षद है जिसमें से 12 कांग्रेस और 6 बीजेपी के हैं. बावजूद इसके बीजेपी पार्षदों द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी खाली कराने जो दाव खेला है वो समझ से परे है. क्योंकि कांग्रेसी अध्यक्ष को अपनी कुर्सी बचाने के लिए मात्र 6 पार्षद के सपोर्ट की जरूरत और बीजेपी को 12 पार्षदों का सहयोग चाहिए. वहीं भाजपा पार्षदों का दावा है की उनके पास 12 से अधिक पार्षदों का सहयोग है।

पालिका अध्यक्ष सुषमा जायसवाल के पति त्रिलोक चंद जायसवाल वर्तमान में जिला कांग्रेस अध्यक्ष है और वे नेता प्रतिपक्ष और सक्ती विधायक डॉ. चरण दास महंत के चहेते माने जाते है. इसलिए इन्हें जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी मिली हुई है. मगर नगर पालिका में पुराने जनप्रतिनिधियों से आपसी ताल मेल में खटास और मनमानी के चलते इनकी कुर्सी खतरे में दिख रही है।

सक्ती में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि है जो लंबे समय से पार्टी के प्रति समर्पित है. उनकी कुछ सालों से जो उपेक्षा किया जा रहा है आज इस संकट का कारण माना जा सकता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती -  दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH