पुराने प्यार को तंत्र मंत्र के जरिये हासिल करने की चाह में युवती तांत्रिक के हाथों लुटा बैठी अपना सब कुछ

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पुराने प्यार को तंत्र मंत्र के जरिये हासिल करने की चाह में युवती तांत्रिक के हाथों लुटा बैठी अपना सब कुछ
बेंगलुरु 24 जनवरी 2024 - प्यार और जंग में सब जायज है, यह तो महज एक कहावत है लेकिन कई बार लोग अपने प्यार को पाने के लिए ऐसा कदम उठा लेते हैं कि खुद बड़ी मुसीबत में फंस जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ बेंगलुरु की रहने वाली 25 साल की महिला के साथ। वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद फिर से मिलना चाहती थी और अपने परिवार को शादी के लिए राजी करना चाहती थी। इसके लिए उसने तांत्रिक का सहारा लिया। वहीं तांत्रिक ने लड़की को 8 लाख रुपये का चूना लगा दिया।

जलाहल्ली की रहने वाली महिला का अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था लेकिन वह अपने प्यार को भुला नहीं पा रही थी और उससे फिर से मिलना चाहती थी। ऐसे में लड़की को इंटरनेट पर किसी ज्योतिषी का नंबर मिला। उसने जब ज्योतिषी से फोन पर बात की तो उसने डीटेल पूछने के बाद कहा कि उस पर कोई काला जादू करवाया गया है। ज्योतिषी ने कहा कि काले जादू की ही वजह से उसके जीवन में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। उसने 501 रुपये ऑनलाइन मांगे।

महिला ने ऑनलाइन तरीके से ही 501 रुपये भेज दिए। इसके बाद उस ज्योतिषी ने उसकी और उसके बॉयफ्रेंड की तस्वीरें मांगीं। उसने परिवार वालों की भी तस्वीरें मांगीं। इसके बाद वह कहने लगा कि बॉयफ्रेंड से दोबारा मिलाने और परिवार को राजी करने के लिए काला जादू करना पड़ेगा औऱ इसमें 2.4 लाख रुपये का खर्च आएगा।

महिला ने 2.4 लाख रुपये कैश में उसने ज्योतिषी के किसी सहयोगी को दे दिया। इसके बाद 1.7 लाख रुपये की मांग रखी गई। तब महिला को शक होने लगा और उसने रकम देने से इनकार कर दिया। महिला ने जब रकम देने से इनकार कर दिया तो उस ज्योतिषी ने तस्वीरों को लेकर ब्लैकमेल करना सुरू कर दिया। 

महिला को डरा धमकाकर उसने 4.1 लाख रुपये और ट्रांसफर करवा लिए। यह रकम 10 जनवरी तक ट्रांसफर की गई। इस बारे में जब महिला के परिवार को पता चला तो लोगों ने जलाहल्ली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH