मंगलवार 23 जनवरी से आमलोग कर पाएंगे रामलला के दर्शन , देखे मंदिर खुलने और आरती का समय

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मंगलवार 23 जनवरी से आमलोग कर पाएंगे रामलला के दर्शन , देखे मंदिर खुलने और आरती का समय
अयोध्या 23 जनवरी 2024 - अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है. इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए देश-विदेश से लोग आए हुए थे. प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देशभर के लोगों में उत्साह देखा गया. वहीं अब प्राण प्रतिष्ठा खत्म होने के बाद आम लोगों के मन में कई सवाल चल रहे होंगे. कब से लोग मंदिर में रामलला के दर्शन कर पाएंगे, क्या कोई शुल्क भी देना होगा और अन्य सवालों के जवाब हम आपको देंगे।

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है अब 23 जनवरी यानी मंगलवार से लोग रामलला का दर्शन कर पाएंगे. अयोध्या में मंदिर आम लोगों के लिए सुबह 07 बजे से दोपहर 11 . 30 बजे तक खुला रहेगा।

इसके बाद दोपहर 02 बजे से शाम 07 बजे तक लोग रामलला का दर्शन कर पाएंगे. दोपहर के वक्त करीब ढाई घंटे तक मंदिर बंद रहेगा. मंदिर दोपहर में भोग और विश्राम के लिए बंद रखा जाएगा. पूरे दिन में रामलला की तीन बार आरती होगी। पहली आरती सुबह 6.30 बजे होगा, दूसरी आरती दोपहर 12 बजे होगा और तीसरी आरती शाम 7.30 बजे होगी. पहले आरती को श्रृंगार आरती, दूसरी आरती को भोग आरती और तीसरी आरती को संध्या आरती का नाम दिया गया है। 

रामलला की आरती में शामिल होने के लिए लोगों को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा पास उपलब्ध कराया जाएगा. इसके लिए लोगों को पहचान पत्र देना होगा एक बार केवल 30 लोगों को ही आरती में शामिल होने की अनुमति होगी. दर्शन के लिए मंदिर में कोई शुल्क नहीं लगेगा लेकिन आरती के लिए ट्रस्ट से पास लेना आनिवार्य होगा।

बाहर से आने वाले लोग अगर ट्रेन से आते हैं तो रेलवे स्टेशन से मंदिर की दूरी पांच किलोमीटर होगी. जबकि महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मंदिर की दूरी 17 किलोमीटर है. वहीं अगर भक्त लखनऊ से आते हैं तो सड़क के रास्ते मंदिर की दूरी 160 किलोमीटर है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH