छत्तीसगढ़ - प्यार में मिला धोखा तो PSC की छात्रा ने लगाई फाँसी , सुसाईड नोट में लिखी यह बात

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्यार में मिला धोखा तो PSC की छात्रा ने लगाई फाँसी , सुसाईड नोट में लिखी यह बात
बिलासपुर 22 जनवरी 2024 - बिलासपुर जिले में CGPSC की तैयारी कर रही एक छात्रा के फांसी लगा लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। छात्रा के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने लिखा है, जिस लड़के को वह चाहती थी, उसका कई लड़कियों से संबंध है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 

मृतका की पहचान रायगढ़ के जूटमिल क्षेत्र के सरकेला निवासी किरण सारथी (24) के रूप में हुई है। वह कॉलेज की छात्रा थी और बिलासपुर के टिकरापारा में रहकर CGPSC की तैयारी करती थी। बताया जा रहा है कि रात में खाना खाने के बाद वह टहलने निकली थी और वापस आकर कमरे में सो गई। सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो तब पड़ोस में रहने वाली लड़कियों ने आवाज दी, लेकिन दरवाजा नहीं खुलने पर इसकी जानकारी मकान मालिक को दी गई। किसी ने कमरे में झांककर देखा तो किरण की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को बरामद किया। साथ ही एक डायरी व सुसाइड नोट मिली। जिसमें उसने मां-पिता समेत अपने चार भाईयों से माफी मांगी थी। इसके साथ ही जिस लड़के को वह चाहती है, उसका कई लड़कियों से संबंध होने की बात लिखी थी। 

जानकारी के अनुसार, युवती का रायगढ़ निवासी राजू सारथी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले युवक ने किरण को छोड़ दिया था। इससे वह परेशान रह रही थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। जल्द ही मामले का खुलासा हो सकता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH