आठ माह के मासूम के साथ माँ की फाँसी पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश , 22-01-2024 5:07:02 PM
Anil Tamboli
आठ माह के मासूम के साथ माँ की फाँसी पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी
फर्रुखाबाद 22 जनवरी 2024 - फर्रुखाबाद में मां ने आठ माह के पुत्र के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव एक साथ लटकते मिले। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। मायके वालों को जानकारी दी गई है। 

जानकारी के मुताबिक कादरीगेट थाने के श्यामनगर निवासी अखिलेश राजपूत बेवर रोड पर समोसे की दुकान चलाता है। सुबह वह कहीं चला गया था जब मां माया देवी बड़े पुत्र के घर से लौटीं तो आवाज देने पर दरवाजा नहीं खुला। पास में रहने वाले दूसरे पुत्र पंकज को आवाज लगाई तो वह पत्नी सुनीता के साथ पहुंचा। पंकज ने अंदर झांककर देखा तो अखिलेश की पत्नी आकांक्षा और उसका आठ महीने के पुत्र दिव्यांश के साथ एक ही साड़ी से पंखे से शव लटकता देखा। 

किसी तरह अंदर जाकर दोनों को उतारा और ठंडी सड़क स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया। क्षेत्राधिकारी सिटी प्रदीप सिंह , फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच की। पुलिस को पता चला कि पांच साल पहले शादी हुई थी। 

थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पति पत्नी के मध्य अनबन रहता था। संभावना है कि इसमें महिला ने अपने बच्चे के साथ आत्महत्या कर ली है। पोस्टमार्टम से पूरी स्थिति साफ होगी। यह भी पता चला कि आकांक्षा ने जेठानी सुनीता का फोन लेकर पति से बात भी की थी।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन

छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल

छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू

माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..

छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत

छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH