रेलवे के जूनियर इंजीनियर की गोली मार कर हत्या , कार के भीतर मारी गोली , पुलिस जाँच में जुटी

मध्य प्रदेश , 21-01-2024 8:47:37 PM
Anil Tamboli
रेलवे के जूनियर इंजीनियर की गोली मार कर हत्या , कार के भीतर मारी गोली , पुलिस जाँच में जुटी
रतलाम 21 जनवरी 2024 - रेल मंडल रतलाम में पदस्थ रेलवे के जूनियर इंजीनियर 32 वर्षीय दीक्षांत पंड्या का शव रतलाम जिले की सीमा से लगे मंदसौर जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खोड़ाना के जंगल में कार के अंदर मिला। उन्हें गोलियां मारी गईं। उनके शरीर पर तीन गोलियां लगी हैं। वहीं कार के अंदर गोलियों के चार खाली खोखे भी मिले हैं। उनकी हत्या की खबर से रतलाम में सनसनी फैल गई। हत्या का कारण अज्ञात है। भावगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार दीक्षांत पंड्या जूनियर इंजीनयर होकर रतलाम रेल मंडल के कैरेज एंड वैगन (CNW) विभाग में पदस्थ थे। वे कर्मचारी नेता होकर वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के विभिन्न पदों पर रहे हैं। वर्तमान में वे यूनियन की सीएनडब्ल्यू शाखा के उपाध्यक्ष थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दीक्षांत पंड्या का शव कार के अंदर डैश बोर्ड व सीट के बीच में पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर चेक किया तो उनके पेट पर बाईं ओर, कमर व हाथ में गोली लगी पाई गई। वहीं कार के अंदर चार खाली खोखे भी पड़े हुए थे। उनकी हत्या क्यों और किन लोगों ने की, उनका किससे विवाद था, यह अभी पता नहीं चल पाया है। भावगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती -  दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त

छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम

छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे

छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH