पालतू कुत्तों से डर कर भागे भाई-बहन आये मालगाड़ी की चपेट में , दोनो की दर्दनाक मौत

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पालतू कुत्तों से डर कर भागे भाई-बहन आये मालगाड़ी की चपेट में , दोनो की दर्दनाक मौत
जोधपुर 20 जनवरी 2024 - बनाड़ कैंट रेलवे स्टेशन से पहले बनाड़ रोड पर बने रेलवे ट्रैक के अस्थाई रास्ते से दो भाई-बहन स्कूल से घर लौट रहे थे. इस दौरान कुछ पालतू कुत्ते उनके पीछे पड़ गए. जिससे वह घबरा गए और रेलवे ट्रैक की ओर भागे. तभी ट्रैक पर तेज रफ्तार से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा जोधपुर के माता थाना पुलिस थाना क्षेत्र का है. इस हादसे की जानकारी पर डीपीसी अमृता दुहन और एडीसीपी नाजिम अली सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट ईस्ट के एडीसीपी नाजिम अली ने बताया कि अनन्या और युवराज सिंह रिश्ते में भाई बहन थे. दोनों बनाड़ के गणेशपुरा के रहने वाले थे. दोनो बनाड़ क्षेत्र की आर्मी चिल्ड्रन एकेडमी में पांचवी और सातवीं क्लास में पढ़ते थे. दोनों अपने तीन अन्य और साथियों के साथ स्कूल से लौट रहे थे. रास्ते में कुछ पालतू कुत्ते उसके पीछे पड़ गए. डरकर बच्चे भागने लगे. भागते भागते दो बच्चे रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए. इस दौरान अनन्या और युवराज मालगाड़ी की चपेट में आ गए. इनके साथियों ने घरवालों को सूचना दी. हादसा होते ही आसपास के लोग वहां इकट्ठा होने लग गए।

अनन्या के पिता प्रेम सिंह ने आरोप लगाया कि रेलवे ट्रैक के पास ओमप्रकाश राठी का घर है. जहां पर चार-पांच पालतू कुत्ते हैं. उन कुत्तों को बच्चों के पीछे दौड़ाया गया, जिसके कारण मेरे बच्चों की जान चली गई. जैसे-जैसे घटना की जानकारी मिलने लगी वैसे-वैसे रिश्तेदार और मौके पर आसपास के क्षेत्र के लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH