छत्तीसगढ़ - ससुराल वालों से जायदाद में हिस्सा मांगना बहु को पड़ा भारी , मारी गई बेमौत

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ससुराल वालों से जायदाद में हिस्सा मांगना बहु को पड़ा भारी , मारी गई बेमौत
बिलासपुर 19 जनवरी 2024 - बिलासपुर जिले में सास और ससुर ने मिलकर बहू की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि प्रेम विवाह के एक साल बाद बंटवारा मांगने पर सास - ससुर ने बहू की गला दबा कर हत्या कर दी। शिकायत के बाद पुलिस ने सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी अंतर्गत का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, बेलगहना क्षेत्र के बंधियापारा खोंगसरा में रहने वाले रोहित मरकाम (22) ने एक साल पहले गांव में रहने वाली खुश्बू उर्फ हिना यादव (19) से प्रेम विवाह किया था। शादी के आठ महीने बाद वह कमाने खाने के लिए कवर्धा चला गया। उसकी पत्नी खुश्बू गांव में ही सास-ससुर के साथ रहती थी।

इस दौरान उनका घरेलु बातों को लेकर विवाद होने लगा। आए दिन होने वाले विवाद के कारण खुशबू ने अपने पति को अलग रहने की बात कहने लगी। साथ ही उसने अपनी सास जेठिया बाई (48) और ससुर भवन सिंह मरकाम (45) से जमीन का बंटवारा कर देने के लिए दबाव बनाने लगी। 

इसी बात को लेकर उनका विवाद चल रहा था। रात को भी इसी बात को लेकर खुशबू का अपनी सास और ससुर से विवाद हुआ। इसके बाद भोजन कर बहू अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। सुबह कमरे में उसकी लाश मिली।

जानकारी होने पर खुशबू के मायके वालों ने बेलगहना चौकी में सूचना देकर जांच की मांग की। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया। पीएम रिपोर्ट में डाक्टरों ने गला दबाकर हत्या की पुष्टी की। डाक्टर की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सास जेठिया बाई और ससुर भवन सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें दोनों पुलिस को गुमराह करने लगे। कड़ाई करने पर दोनों ने बताया कि बंटवारा मांगने पर बहू की गला दबाकर हत्या की। पुलिस ने आरोपी सास-ससुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH