जांजगीर चाम्पा - सनसनीखेज डबल मर्डर का खुलासा , इन तीनो ने मिलकर दिया था वारदात को अंजाम

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - सनसनीखेज डबल मर्डर का खुलासा , इन तीनो ने मिलकर दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा 18 जनवरी 2024 - चाम्पा थाना क्षेत्र के शासकीय शराब दुकान ग्राम सिवनी में दिनांक 04-05 नवंबर 2023 की दरमियानी रात हुए शराब दुकान के दो सुरक्षा गार्ड यदुनंदन पटेल पिता लक्ष्मीप्रसाद पटेल की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने दंपति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि शराब दुकान को लूटने के लिए शिवशंकर उर्फ मुन्ना सहिस ने अपने पत्नी के पहले पति के बेटे कृष्णा सहिस उम्र 21 साल और पत्नी मंगली उर्फ माला सहिस उम्र 45 साल के साथ मिलकर योजना बनाई थी। घटना दिनांक को अपनी पत्नी मंगली सहिस उर्फ माला सहिस और उसके पहले पति अजय सहिस के बेटे कृष्णा सहिस के साथ  04-05 नवंबर 2023 की दरम्यिानी रात लगभग 12 बजे अपने घर से निकलकर रेल्वे ट्रैक के रास्ते होते हुए शासकीय शराब दुकान सिवनी पँहुचे।

शासकीय शराब दुकान सिवनी पर लगातार रहनेे वाले कुत्तों को जिनसे कृष्णा पूर्व परिचित था को बिस्किट का लालच देकर पास स्थित चखना दुकान के पीछे फुसलाकर लगातार बिस्किट खिलाने लगा। आरोपी शिवशंकर उर्फ मुन्ना सहिस अपने कपड़े बदलकर नकाब पहनकर हाथ में कुल्हाड़ी लेकर गार्डो के सोने का इंतजार करने लगा। 

जब दोनो गार्ड पुरी तरह से सो गये थे तब उनके सिर पर कुल्हाड़ी से 15-16 वार कर सिर कुचल दिया जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद शराब दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसकर कांउटर के पास रखे पैसों को चुरा लिया तथा अंग्रेजी शराब दुकान का भी ताला तोड़कर अंग्रेजी शराब दुकान से 2 नग ब्लैक डॉग चुरा लिया और वहॉ से दोनो वापस अपने घर आ गये।

घटना कारित करते समय घटना में प्रयुक्त टंगिया, पाना, नकाब, को अपने घर में लाकर छुपा दिया तथा शराब को धीरे-धीरे पी गये व चुराये पैसों केा खर्च करता रहा।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH