छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बलेरो ने बाईक सवार भाजपा नेता को मारी टक्कर , मौके पर ही भाजपा नेता की मौत

सरगुजा , 16/01/2024 6:08:40 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बलेरो ने बाईक सवार भाजपा नेता को मारी टक्कर , मौके पर ही भाजपा नेता की मौत
अंबिकापुर 16 जनवरी 2024 - उदयपुर की ओर से बोलेरो लेकर आ रहे शराबी वाहन चालक के द्वारा तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए बाइक सवार भाजपा नेता को ठोकर मार दी गई जिससे भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य सवार घायल हो गए। वहीं भागने के चक्कर में बोलेरो वाहन आगे जाकर पेड़ से टकराकर पलट गई। 

जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन चालक केदमा निवासी प्रदीप उरांव अपनी वाहन क्रमांक CG 04 HA 8459 को लेकर ग्राम बोदा गया हुआ था शराब के नशे में धुत्त होकर प्रदीप उरांव खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाते हुए उदयपुर से होकर रात्रि 10.50 बजे कुदर बसवार की ओर जा रहा था इसी दौरान ग्राम सानीबर्रा निवासी भाजपा नेता 40 वर्षीय बबलू यादव और रामकुमार यादव अपने 13 वर्षीय बेटे कलेश्वर और अपने साले रमेश के साथ रायपुर हॉस्पिटल बच्चे के कैंसर के उपचार हेतु ले जाने के लिए उदयपुर बस स्टैंड बस बैठने जा रहे थे।

इस दौरान ग्राम पुटा में बोलेरो चालक के द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए भाजपा नेता बबलू यादव के बाइक को ठोकर मार दी जिससे बबलू यादव का जांघ कट गया और ज्यादा खून बहने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके साले और बेटे का भी पैर टूट गया। बाइक चालकों को घायल अवस्था में ही छोड़कर बोलेरो चालक वहां से भाग निकला और भागने के फिराक में सानीबर्रा के देवल्ला के पास मोड में पेड़ से टकराकर बोलेरो पलट गई।

ताज़ा समाचार

भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1

छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..

नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर

छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार

छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब

चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव का कहर, पारा हुआ 45 डिग्री के पार, 05 दिनों तक लू चलने का अलर्ट

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार मालवाहक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH