ट्रेन में नहीं मिला गर्म पानी , यात्री ने मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट में लगा दी इलेक्ट्रिक केतली , फिर हुआ यह,,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ट्रेन में नहीं मिला गर्म पानी , यात्री ने मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट में लगा दी इलेक्ट्रिक केतली , फिर हुआ यह,,,
अलीगढ़ 16 जनवरी 2024 - गया से दिल्ली जा रही महाबोधि एक्सप्रेस में एक पैसेंजर ने अजीबो-गरीब घटना को अंजाम दिया. पैंट्री कार से गर्म पानी नहीं मिलने पर उसने इलेक्ट्रिक केतली में पानी गर्म किया. उसे ऐसा करना बहुत भारी पड़ गया. हालांकि, उसका कहना है कि एक महिला जिसे दवाई खानी थी, उसके लिए उसने पानी गर्म किया था।

जानकारी के अनुसार, महाबोधि एक्सप्रेस (12397) के M-2 कोच में यात्रा कर रही 70 साल की महिला को दवाई लेने के लिए गर्म पानी चाहिए था. इसको लेकर उसने ट्रेन की पैंट्री कार के कर्मियों से रिक्वेस्ट की. मगर गर्म पानी नहीं मिला। इसके बाद ट्रेन के M-2 कोच में यात्रा कर रहे तासी नाम के यात्री ने अपनी इलेक्ट्रिक केतली निकाली और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट में लगाकर महिला को पानी दिया।

इसकी जानकारी प्रयागराज रेल मंडल से अलीगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन को दी गई. इस पर ट्रेन के अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचने पर RPF के ASI ओमवीर सिंह व स्टाफ कोच में पहुंचा।

इस दौरान तासी ने बताया कि महिला को दवा खाने के लिए गर्म पानी की जरूरत थी. पैंट्री कार स्टाफ से भी उन्होंने आग्रह किया था. जब वो पानी नहीं लाए तो उसने अपनी इलेक्ट्रिक केतली को ट्रेन कोच के चार्जिंग पॉइंट में लगाकर उनको गर्म पानी दिया. इसके लिए जब ट्रेन के स्टाफ ने उन्हें टोका तो इलेक्ट्रिक केतली को हटा लिया था।

इस मामले में अलीगढ़ RPF के पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा ने बताया यात्री तासी के खिलाफ रेलवे के चार्जिंग पॉइंट का मिसयूज करने के मामले में FIR दर्ज की गई है. साथ ही उसको रेलवे कोर्ट अलीगढ़ में पेश किया गया, जहां उस पर जुर्माना लगाया गया. जुर्माना जमा करने के बाद उसे छोड़ दिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH