जांजगीर चाम्पा - एक गर्लफ्रेंड दो प्रेमी और डबल मर्डर , एक प्रेमी ने दूसरे प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए खेला खूनी खेल

जांजगीर चाम्पा , 15-01-2024 11:29:34 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - एक गर्लफ्रेंड दो प्रेमी और डबल मर्डर , एक प्रेमी ने दूसरे प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए खेला खूनी खेल
जांजगीर चांपा 15 जनवरी 2024 - एक प्रेमिका…दो प्रेमी …और फिर खूनी इंतकाम ! कच्ची उम्र की आशिकी में दो छात्रों की हत्या हुई थी। स्कूल में एक ही छात्रा के एक प्रेमी ने दूसरे प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया था। देर रात पहले मृतक को प्रेमिका से मिलाने के लिए साजिश के तहत बुलाया गया और फिर दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी ने प्रेमी और उसके एक और दोस्त को पीट-पीटकर मार डाला।

शिवरीनारायण इलाके के सलखन गांव के दो नाबालिक युवक 7 जनवरी रात 10 बजे के बाद अचानक गुम गये। परिजनों के द्वारा 36 घंटे तक लगातार तलाशने के दौरान भी वह नहीं मिले तो 9 जनवरी को पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद थाने में मामला दर्ज कर गुम नाबालिगों की तलाश शुरू कर दी।

इसी बीच 12 जनवरी को बरभांठा गांव स्थित नहर में दो नाबालिगों की लाश मिली जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को बाहर निकाला तब लाश की पहचान 7 जनवरी को लापता हुए दोनो नाबालिग के रूप में हुई। दोनों लाश को देखकर हत्या की आशंका होने पर शॉर्ट पी.एम. कराया गया। जिसमें सिर में भारी चीज से वार किये जाने के कारण मौत होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के आधार पर में धारा 302,201 के तहत मामला पंजीबद्ध किया और आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी।

आरोपियों की पतासाजी के दौरान एक नाबालिग पर पुलिस को संदेह हुआ जिसके बाद उनके परिजनों की मौजूदगी में नाबालिग से पूछताछ की गई तो बताया कि वह और दोनों मृतक अपने स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिक छात्रा से प्रेम करते थे। जिसके कारण तीनो के बीच वाद विवाद होता था। इसीलिए तीन नाबालिगों के साथ हेंमत प्रसाद बंजारे और प्रभात भैना ने उन्हें मारने की योजना बनाई।

नाबालिग सिरफिरे प्रेमी ने दोनों मृतक नाबालिगों को प्रेमिका से मिलने का बहाना बनाकर रात 10.30 बजे बरभांठा के नहर किनारे बुलाया। दोनों के आने से पहले तीन नाबालिग और दो हेंमत प्रसाद बंजारे और प्रभात भैना लोहे की राॅड लेकर झाड़ियों में छिपकर उनका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही दोनों नाबालिग वहां पहुंचे उनके सिर पर लोहे की राॅड से वार कर मौत के घाट उतार दिया और दोनों लाश को नहर में फेक कर लाश के उपर पैरा डाल दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती -  दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH