बहु और दस महीने के पोता को लेकर ससुर हुआ फरार , पत्नी और पिता की तलाश में खाक छान रहा है बेटा ,,

देश , 16-09-2020 11:38:29 AM
Anil Tamboli
बहु और दस महीने के पोता को लेकर ससुर हुआ फरार , पत्नी और पिता की तलाश में खाक छान रहा है बेटा ,,
पानीपत (सचिन) 16 सितम्बर 2020 - पानीपत की सैनी कॉलोनी में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। घटना 28 अगस्त की बताई जा रही है जिसका खुलासा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ है। दरअसल पानीपत की सैनी कॉलोनी के एक परिवार में रात के वक्त जब घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे तो एक व्यक्ति अपनी बहू को लेकर फरार हो गया। वहीं महिला के पति का कहना है कि उनके बीच का व्यवहार देख कभी शक नहीं हुआ था।

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, ससुर सलीम पहले घर से निकलता है और बाहर बहू आसमा का इंतजार करता है। बहू घर से बाहर निकलती है, जिसके साथ उनकी एक 10 महीने की बच्ची भी दिख रही है और दोनों फरार हो जाते हैं। बहू की सास ने बताया कि दोनों सुबह के चार बजे निकले, लेकिन उनके खाने में नशे की गोली डाली गई थी, इसलिए उन्हें कुछ भी मालूम नहीं चला वह कैसे चले गए और किसी को कानों कान खबर नहीं हुई। 

सास ने बताया कि वह अपने साथ एक 10 महीने की बच्ची को भी साथ लेकर चली गई ना ही उनके पास मोबाइल है ना ही उन्हें अभी तक 13 दिन बीत जाने के बाद भी कोई खबर है कि आखिर वह कहां गए। ना ही दोनों किसी रिश्तेदारी में पहुंचे हैं, उन्होंने बताया कि हमने रिश्तेदारों से फोन करके पता किया लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिल रही। महिला ने बताया उन्होंने पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवा दिया है।

वहीं घर से फरार बहू आसमा के पति ने कहा कि हमें इस बारे में कभी शक भी नहीं हुआ कि उनके बीच क्या चल रहा है, क्योंकि मेरी पत्नी का झगड़ा मेरे पिताजी के साथ हुआ था, जिसके चलते वह मेरे पिताजी से बात तक नहीं करती थी। लेकिन अचानक यह घटना जब पता चली तो यकीन नहीं हो रहा है यह कैसे हो गया।

आपको बता दें कि महिला अपने ससुर सलीम के साथ फरार हुई है, जिसका एक 3 साल का बेटा और एक 10 महीने की बच्ची भी है। हालांकि परिजनों ने 28 तारीख को ही मामला दर्ज करवा दिया था, लेकिन अभी तक पुलिस ससुर व बहू की तलाश नहीं कर पाई है, लेकिन छानबीन करने में जुटी हुई है।

ताज़ा समाचार

भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH