शादी करा कर बुरे फंसे पंडित जी , अब काटेंगे कोर्ट और थाने के चक्कर , जाने क्या है मामला

मध्य प्रदेश , 15-01-2024 5:19:33 AM
Anil Tamboli
शादी करा कर बुरे फंसे पंडित जी , अब काटेंगे कोर्ट और थाने के चक्कर , जाने क्या है मामला
इंदौर 14 जनवरी 2024 - महू तहसील के मानपुर में बाल विवाह कराने के मामले में पुलिस ने सात लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है। नाबालिग लड़की की शादी नवंबर माह में हुई थी। इस दौरान महिला बाल विकास विभाग द्वारा पुलिस में आवेदन दिया था। इसकी जांच करते हुए पुलिस ने लड़की के माता-पिता , शादी करने वाले युवक व उसके स्वजन , मंदिर के पुजारी व पड़ोसियों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है।

दरअसल महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को सामाजिक संस्थान द्वारा मानपुर के आशापूर्णा माता मंदिर में नवंबर में नाबालिग की शादी होने की सूचना दी थी। इसके आधार पर परियोजना अधिकारी सुशील कुमार ने कानूनी कार्रवाई के लिए बाल विवाह विरोधी दस्ता लाड़ो अभियान कोर ग्रुप के अधिकारियों को जानकारी दी।

बाल विवाह विरोधी दस्ता ने जब लड़की की उम्र की जानकारी स्कूल से ली तो उसकी उम्र शादी के समय 15 वर्ष तीन माह निकली। इसके बाद टीम ने लड़की के स्वजनों से संपर्क किया। इस पर लड़की के स्वजन टीम के अधिकारियों और सदस्यों से बहस करने लगे। इस पर टीम के महेंद्र पाठक ने मानपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

मानपुर पुलिस ने विवाह करने वाले युवक रोहित सोलंकी , उसके पिता जगदीश सोलंकी निवासी बरोदा जिला धार , लड़की के पिता वीर बहादुर सिंह , मां सुमन सिंह के साथ मंदिर के पुजारी , पड़ोसी राजेश सोनी , मुन्नालाल विश्वकर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का राशिफल, दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती -  दिव्यांग शिक्षक के हत्या का आरोपी टिमन लाल ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - नकली पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 606 बोरी नकली पानी पाउच जप्त

छत्तीसगढ़ - शिक्षा विभाग के बाबू को ACB का डर दिखा कर 01 लाख की रिश्वत मांगने वाले तहसील का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

प्रधान आरक्षक ने कार्यवाही करने के बदले रेप पीड़िता से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, SSP ने किया सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - बिना लाइसेंस के चल रहे कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री सील, खाद्य विभाग की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की बेरुखी से परेशान प्रेमी ने खाया जहर, इलाज के दौरन हॉस्पिटल में तोड़ा दम

छत्तीसगढ़ सरकार ने इन दो पेड़ो पर लगाया प्रतिबंध, अब नही रोपे जाएंगे इस पेड़ के पौधे

छत्तीसगढ़ - महानदी पुल के नीचे युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH