जांजगीर चाम्पा - विवाहिता के साथ रेप की कोशिश , आरोपी ने घर मे घुस कर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
जांजगीर चाम्पा 14 जनवरी 2024 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता 11 जनवरी 2024 की शाम लागभ 04.30 बजे अपने छोटे बच्चे के साथ अकेली अपने घर मे सो रही थी उसी आरोपी गगन कुम्भकार जबरन प्रार्थिया के घर अंदर घुसकर प्रार्थिया बेजत्ती करने की नियत से छेड़छाड़ करने लगा।
महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया पीड़िता की रिपोर्ट पर अकलतरा थाने में आरोपी गगन कुम्भकार के खिलाफ अपराध क्रमांक 30 / 2024 धारा 454 , 354 , 354 (क) , 354 (ख) भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी गगन कुम्भकार उम्र 31 वर्ष निवासी मनका दाई मंदिर के पास अकलतरा थाना अकलतरा को उसके घर से हिरासत में लेकर घटना के संबध में पूछताछ किया तो जुर्म स्वीकार किए जाने से तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से गिरफ्तार न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।
















