रोड किनारे खड़ी कार में युवती से रेप , नशीला कोल्डड्रिंक पिला कर दिया वारदात को अंजाम

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रोड किनारे खड़ी कार में युवती से रेप , नशीला कोल्डड्रिंक पिला कर दिया वारदात को अंजाम
जयपुर 13 जनवरी 2024 - राजधानी जयपुर में युवती से दुष्कर्म की घटनाएं आए दिन सामने आ रही है। पिछले दिनों कानोता इलाके में चलती बस में एक युवती के साथ रेप का मामला सामने आया था। अब सड़क किनारे खड़ी कार में रेप का एक और मामला सामने आया है। चलती बस में युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया जा चुका है लेकिन कार में किए गए रेप मामले का आरोपी फिलहाल फरार है।

जयपुर के जगतपुरा निवासी 20 वर्षीय युवती ने शेखर चौधरी के खिलाफ रामनगरिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि कुछ दिनों पहले शेखर से उसकी जान पहचान हुई। शेखर ने जॉब दिलाने का वादा किया था। जॉब के लिए बात करने और कुछ लोगों को मिलाने के बहाने युवती को मिलने के लिए बुलाया। पीड़िता के मुताबिक 15 दिसंबर को वह शेखर के बताए गए स्थान पर मिलने गई तो उसने कार में बैठा लिया। कुछ देर बाद उसने कॉल्ड ड्रिंक ऑफर की। कॉल्ड ड्रिंक पीने के बाद युवती को होश नहीं रहा। होश आने पर उसे पता चला कि उसके साथ रेप किया गया है।

पीड़िता का कहना है कि कुछ दिन पहले शेखर चौधरी नाम के व्यक्ति का कॉल आया। युवती की शेखर को नहीं जानती थी इसलिए उसने रोंग नंबर बताकर फोन काटने की बात कही तो शेखर चौधरी ने बातों में उलझाते हुए जॉब दिलाने का झांसा दिया। चूंकि युवती जॉब के लिए परेशान चल रही थी। ऐसे में उसने शेखर की बातों पर भरोसा कर लिया। 

15 दिसंबर को शेखर ने शाम 7 बजे सीबीआई फाटक के पास मिलने को बुलाया। उसके बाद नशीली कॉल्ड ड्रिंक पिलाकर रेप किया। होश आने पर रेप का पता चला तो युवती चिल्लाई लेकिन आरोपी ने मुंह दबाकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। बाद में वह मौके से भाग गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH