घर से भागे प्रेमी जोड़े ने थाने में खाया जहर , गंभीर हालत में किया गया हॉस्पिटल में भर्ती

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
घर से भागे प्रेमी जोड़े ने थाने में खाया जहर , गंभीर हालत में किया गया हॉस्पिटल में भर्ती
फरीदाबाद 12 जनवरी 2024 - फरीदाबाद थाने में प्रेमी जोड़े ने जहर निगल लिया। जिस वक्त यह घटना हुई, पुलिस उन्हें सारन थाने ले जाकर पूछताछ कर रही थी। पुलिस के सामने ही पहले प्रेमिका ने जहर निगला और फिर प्रेमी को भी पकड़ा दिया। यह देख पुलिस वालों में हड़कंप मच गया। वह आनन-फानन में दोनों को सिविल अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। 

सारन थाने के SHO ने संग्राम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली कि पुलिस थाने से कुछ दूरी पर एक लड़का-लड़की ऑटो में नींद की हालत में बैठे है।मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। दोनों की यह हालत देख पुलिस दोनों को पूछताछ के लिए थाने में ले आई। जहां पर पता चला कि ये दोनों घर से भागे हुए हैं। इस मामले में पुलिस थाने में केस भी दर्ज हो रखा है। जिसके बाद पुलिस ने उनसे गहराई से पूछताछ शुरू कर दी। 

एसएचओ ने बताया कि पुलिस अभी पूछताछ ही कर रही थी कि लड़की ने जेब से जहरीली वस्तु निगल ली। पहले उसने खुद उसे निगला और फिर साथ के लड़के को भी दे दिया। यह देखकर पुलिस ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां इन्हें शुरूआती इलाज दिया गया।

पुलिस पूछताछ में लड़की ने बताया कि उसकी उम्र 17 साल है और 11वीं में पढ़ती है। उसका प्रेमी शिवम फरीदाबाद के सारन इलाके में रहता है। उसकी उम्र 21 साल है। वह दोनों ही हिंदू हैं लेकिन उनकी जाति अलग-अलग है। इसी वजह से परिवार वाले शादी नहीं करने दे रहे। नाबालिग प्रेमिका ने बताया कि परिवार के शादी न करने देने की वजह से वह घर छोड़कर भाग गए। 

इसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने पूछताछ के लिए उन्हें थाने बुलाया था। उन्हें लगा कि पुलिस उन्हें अलग कर देगी। वह अलग नहीं रहना चाहते, इसी वजह से उन्होंने थाने में ही जहर निगल लिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH