बड़ी खबर - बीजेपी विधायक की अचानक तबीयत बिगड़ी , एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर - बीजेपी विधायक की अचानक तबीयत बिगड़ी , एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी
सागर 09 जनवरी 2024 - सागर के देवरी से बीजेपी विधायक बृज बिहारी पटेरिया की तबीयत अचानक बिगड़ गई. हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है. फिलहाल पटेरिया भोपाल के नेशनल हॉस्पिटल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। बृज बिहारी पटेरिया को पेट में सूजन की शिकायत हुई, तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

खबरों के मुताबिक मंगलवार को उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा सकता है. इससे पहले भोपाल के नेशनल अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां कई नेता उनका हाल पूछने के लिए अस्पताल पहुंचे. शिवराज सरकार में मंत्री रहे गोपाल भार्गव भी बृज बिहारी पटेरिया का हाल-चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव को भी उनकी तबीयत के बारे में जानकारी दे दी गई है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले बृज बिहारी पटेरिया कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे. इसके बाद बीजेपी ने उन्हें सागर जिले की देवरी विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था. विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस विधायक हर्ष यादव करारी शिकस्त दी थी।

वहीं अब बृज बिहारी पटेरिया की सेहत को लेकर ये खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक पटेरिया का आगे का इलाज दिल्ली में कराया जा सकता है, खबरें हैं कि उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH