जिस पति को मरा समझ कर 05 साल से विधवा की जिंदगी जी रही थी पत्नी वो पति दिल्ली में मिला ऐय्यासी करते

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जिस पति को मरा समझ कर 05 साल से विधवा की जिंदगी जी रही थी पत्नी वो पति दिल्ली में मिला ऐय्यासी करते
बागपत 08 जनवरी 2023 - बागपत का रहने वाला एक शख्‍स जिसे पांच साल पहले उसके घरवाले भी मरा मान चुके थे। यही नहीं घरवालों ने उसकी हत्‍या के लिए एक व्‍यक्ति को जिम्‍मेदार ठहराते हुए उसके खिलाफ कोर्ट से मुकदमा भी दर्ज करा दिया था। अब वही ‘मर चुका’ शख्‍स दिल्‍ली में टैक्‍सी चलाते मिला है। 

पिछले पांच साल से वह सबकी आंखों में धूल झोंककर वह अपनी नई पत्‍नी और चार बच्‍चों के साथ दिल्‍ली में मजे की जिंदगी जी रहा था। इस शख्‍स की करतूत उजागर होने पर और तो और उसकी पहली पत्‍नी भी हैरान है।

दरअसल बागपत के सिंघावली अहीर का रहने वाला योगेन्द्र कुमार (45) का साल 2018 में गांव के ही वेद प्रकाश से झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद वेद प्रकाश द्वारा उसके और उसके दो भाइयों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया गया था। इसके बाद से योगेंद्र लापता हो गया था।

योगेंद्र के परिवार को प्रकाश पर उसकी हत्या करने का संदेह था और वे उसके खिलाफ केस दर्ज कराना चाहते थे। इस मामले में पिछले साल अप्रैल में अदालत के आदेश के बाद प्रकाश और दो अन्य के खिलाफ IPC की धारा 364 (अपहरण) और 302 (हत्या) के तहत FIR दर्ज की गई थी। लेकिन आठ महीने की जांच के बाद पुलिस को यह साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिल सके कि योगेंद्र कुमार मर चुका है।

पुलिस के मुताबिक पता लगाते-लगाते आखिरकार पिछले दिनों योगेन्‍द्र कुमार के दिल्‍ली में होने की जानकारी मिली SHO ने बताया कि वह एक टैक्सी ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था। उसने अपनी पहचान बरकरार रखी थी। वहां उसने एक अन्य महिला से शादी कर थी जिससे उसके चार बच्चे हैं। 

योगेन्‍द्र कुमार ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वेद प्रकाश के साथ उसकी प्रतिद्वंद्विता थी। उसका दिल्ली के रोहिणी में एक महिला के साथ विवाहेतर संबंध भी था। 2018 में, उसके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद, उसने घर छोड़ दिया और उसके साथ दिल्ली में रहना शुरू कर दिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH