देश मे 25 सितम्बर से लॉक डाउन की खबर अफवाह है या सच , पढ़े पूरी खबर ,,

देश , 15-09-2020 4:18:08 PM
Anil Tamboli
देश मे 25 सितम्बर से लॉक डाउन की खबर अफवाह है या सच , पढ़े पूरी खबर ,,
नई दिल्ली 15 सितम्बर 2020 - देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। रोजाना 90 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हो रहा है कि 25 सितंबर से एक बार फिर से लॉकडाउन लगाने को लेकर निर्देश दिया गया है।इसको लेकर केंद्र सरकार ने फैक्ट चैक करते हुए सही जानकारी दी है। सरकार ने 25 सितंबर से लॉकडाउन लगने की खबर को गलत बताया है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीएमए) के नाम से एक सर्कुलर वायरल हो रहा है। इसमें बताया गया है कि एक बार फिर से 25 सितंबर से लॉकडाउन लगेगा। वायरल हो रहे लेटर में लिखा है, ‘देश में कोरोना वायरस के मामलों को फैलने से रोकने और मृत्युदर को कम करने के लिए, योजना आयोग के साथ एनडीएमए भारत सरकार से आग्रह करता है और पीएमओ व गृह मंत्रालय को निर्देश देता है कि 25 सितंबर की आधी रात से 46 दिनों को देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया जाए। देश में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति श्रृंखला को बनाए रखने के लिए एनडीएमए मंत्रालय को सूचना जारी कर रहा है।’ प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने ट्वीट करके लेटर को फेक बताया है। पीआईबी ने लिखा, ‘यह लेटर फेक है। एनडीएमए ने फिर से लॉकडाउन लागू करने के लिए कोई ऑर्डर नहीं जारी किया है।’

गौरतलब है कि भारत में मार्च के अंत में देशव्यापी लॉकडाउन लगाया गया था। सरकार ने कोरोना वायरस के मामलों की रोकथाम के लिए लॉकडाउन लागू किया था। इसके बाद जून से कई फेज में लॉकडाउन को फिर से खोला गया। हालांकि, स्कूल-कॉलेज अभी भी बंद हैं, जबकि मार्च महीने से बंद मेट्रो को एक हफ्ते पहले चलाने की हरी झंडी दी गई थी।
देश मे 25 सितम्बर से लॉक डाउन की खबर अफवाह है या सच , पढ़े पूरी खबर ,,

ताज़ा समाचार

भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
भारतीय वायु सेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान Sukhoi Su-30MKI राडार से गायब, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
बड़ी खबर - 10वी और 12वी बोर्ड की सभी परीक्षाएं रद्द, केन्द्र सरकार ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - होली के दिन कोल्डड्रिंक में शराब मिला कर बच्चो को पिलाया, बच्चो का ईलाज जारी, आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, FIR के बाद आरोपी प्रेमी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH