पार्टी महासचिव की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या , बाईक सवार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
देश , 08-01-2024 1:11:11 AM
मुर्शिदाबाद 07 जनवरी 2024 - तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता सत्येन चौधरी की रविवार को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना पश्चिम बंगाल के बहरामपुर की है. हालांकि, घटना के तुरंत बाद मुर्शिदाबाद के पार्टी महासचिव को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एक स्थानीय टीएमसी नेता के अनुसार, कुछ लोग बाइक पर आए और सत्येन चौधरी पर करीब से गोलियां चला दीं. पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी है. सूत्रों के मुताबिक सत्येन चौधरी पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के करीबी हुआ करते थे. लेकिन बाद में वह सत्तारूढ़ TMC में शामिल हो गए।
















