ऑन लाईन क्लास के दौरान मोबाईल पर अचानक चलने लगी पोर्न फिल्म , मचा हड़कंप ,,

मध्य प्रदेश , 15-09-2020 4:03:43 PM
Anil Tamboli
ऑन लाईन क्लास के दौरान मोबाईल पर अचानक चलने लगी पोर्न फिल्म , मचा हड़कंप ,,
श्योपुर 15 सितम्बर 2020  - मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना घटी है। उसके बाद जिले में सभी ऑनलाइन क्लास को बंद करने की मांग उठ रही है। कक्षा 8वीं के बच्चों की ऑनलाइन क्लास स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप पर चल रही थी। अचानक से सभी के मोबाइल पर पोर्न फिल्म चलने लगी। 

उसके बाद हड़कंप मच गया कोरोना महामारी की वजह से श्योपुर में स्कूल बंद हैं। ऐसे में सभी बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन ही हो रही है। शनिवार को अंग्रेजी की क्लास में बच्चे उस वक्त हैरान रह गए, जब सभी के मोबाइल फोन पर पोर्न फिल्म चलने लगी। क्लास स्कूल की मैडम ले रही थीं। जैसे बच्चों के अभिभावकों की नजर फोन पर पड़ी, तो वे लोग नाराज हो गए। इसके साथ स्कूल प्रबंधन को खूब खरी खोटी सुनाई है।
नाम न छापने की शर्त पर एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि हमने तुरंत ऑनलाइन कक्षाएं बंद कर दीं और फोन को बंद कर दिया। इस स्कूल में ज्यादातर छात्र सरकारी अधिकारियों और व्यवसायिक परिवारों के हैं। श्योपुर एमपी के सीमावर्ती जिलों में से एक है, यह राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले से करीब है।

वहीं, स्कूल के प्रिंसिपल रोहित जॉन ने कहा कि हां, ऐसी घटना हुई है और यह कुछ हैकर की करतूत है। हमने सभी ऑनलाइन क्लास को रोक दिया है। सारी चीजें ठीक करने के बाद क्लास फिर से शुरू करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अब हम अपने ऑनलाइन क्लास की सिक्योरिटी को और मजबूत करेंगे, ताकि फिर से ऐसी घटना न हो।
इसे लेकर एनएसयूआई ने रविवार को प्रदर्शन किया है। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ थाने में शिकायत की है। साथ ही इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
कोतवाली थाना प्रभारी रमेश दांडे ने कहा कि यह बहुत ही संवेदनशील मामला है। मैंने जांच के लिए सीनीयिर पुलिस अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी है। वह स्कूल प्रबंधन से बात कर रहे हैं। स्कूल प्रबंधन की तरफ से अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है, जिससे बच्चों के माता-पिता में गुस्सा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH