सास शॉपिंग करते रह गई और बहू प्रेमी के साथ हो गई फरार , परिजन और पुलिस तलाश में जुटी

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सास शॉपिंग करते रह गई और बहू प्रेमी के साथ हो गई फरार , परिजन और पुलिस तलाश में जुटी
बांदा 05 जनवरी 2024 - यूपी के बांदा जिले में प्रेमप्रसंग के एक मामले ने आम आदमी ही नहीं पुलिस के भी होश उड़ा दिए। मध्यप्रदेश की रहने वाली एक महिला का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। महिला की शादी हो गई। महिला के प्रेम-प्रसंग की जानकारी न तो पति को थी और न ही उसके सास-ससुर को। महिला की शादी के अब करीब तीन साल बीत चुके हैं। न्यू ईयर पर महिला सास के साथ नए साल को लेकर खरीददारी करने के लिए बाजार गई। 

सास और बहू दोनों बाजार में खरीददारी कर रही थीं। इसी दौरान बहू का प्रेमी बाजार में पहुंच गया। सास खरीददारी करने में व्यस्त रही। इधर प्रेमी बीच बाजार में बहू संग कांड करके चला गया। सास को पता ही नहीं चला। पीछे मुड़कर देखा तो बहू गायब थी। सास इसकी जानकारी जब अपने पति और बेटे को दी तो वह भी महिला की तलाश में जुट गए लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद घर वाले थाने पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। मामला बिलसंडा थाना इलाके का बताया जा रहा है। 

ससुर ने पुलिस को बताया है एक जनवरी को सभी नए साल का जश्न मना रहे थे। उसकी पत्नी और बहू बाजार में नए साल का सामान लेने के लिए बाजार गए थे। पीड़ित के अनुसार दोनों खरीददारी कर रहे थे। इसी दौरान उसकी बहू अचानक से गायब हो गई। उसकी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चला। 

पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि एमपी के कोटरा के बिहरा का विष्णु रावत बहू को ले गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस अफसरों ने कहा है कि नंबर सर्विलांस पर लगाने की तैयारी है जल्दी ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH