छापा मारने जा रही ED की टीम पर हमला , कई अधिकारियों को आई चोट

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छापा मारने जा रही ED की टीम पर हमला , कई अधिकारियों को आई चोट
कोलकाता 05 जनवरी 2024 - पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर हमला हुआ है. ये घटना उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखली गांव की है. दरअसल कथित राशन घोटाला मामले में तृणमूल कांग्रेस नेता के घर ED की टीम छापेमारी करने पहुंची थी. इस दौरान ED की टीम को 200 की संख्या में गांव वालों ने घेर लिया और उन पर लाठी-डंडे और पत्थर से हमला कर दिया. इसके साथ ही भीड़ ने ED टीम की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की।

जानकारी के अनुसार ED की टीम शुक्रवार सुबह तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख के घर पर छापेमारी के लिए पहुंची थी. तभी 200 से अधिक स्थानीय लोगों ने ED टीम के साथ आए प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों और केंद्रीय सुरक्षाबलों को घेर लिया. भीड़ ने लाठी-डंडे के साथ पत्थर से अधिकारियों पर हमला किया, जिससे अधिकारी का सिर फुट गया और वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

ED की टीम पर हमले के बाद भाजपा ने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा है, ‘पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति जर्जर है.’ ‘संदेशखली में ED अधिकारियों और CRPF जवानों पर बेरहमी से हमला, उत्तर 24 परगना जिले में टीएमसी नेता शेख शाहजहां के घर पर छापेमारी की गई. मुझे संदेह है कि देश विरोधी हमलावरों में रोहिंग्या भी मौजूद हैं. मैं केंद्रीय गृह मंत्री से आग्रह करता हूं. इस गंभीर स्थिति का संज्ञान लें और इस अराजकता को कुचलने के लिए उचित कार्रवाई करें. NIA को भी मामले की जांच करनी चाहिए।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH