जांजगीर चाम्पा - ट्रैक्टर और बाईक की टक्कर से दो साल के मासूम की मौत , तीन की हालत गंभीर

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - ट्रैक्टर और बाईक की टक्कर से दो साल के मासूम की मौत , तीन की हालत गंभीर
जांजगीर चाम्पा 04 जनवरी 2024 -  जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां देवरी मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 2 साल की मासूम की मौत हो गई, वहीं 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जोगीडीपा निवासी भूपेंद्र सारथी अपनी पत्नी संतोषी, 2 साल की बेटी पूर्णिमा और साले संतोष सारथी के एक ही बाइक पर सवार होकर बिलासपुर की ओर जा रहा था। तभी देवरी मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर दो साल की मासूम की मौत हो गई। बाइक सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे। जिससे सभी को गंभीर चोट लगी है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। यहां दो साल की बच्ची पूर्णिमा ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मां , पिता और मामा को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH