ऑन लाईन क्लास के दौरान छात्र ने शिक्षिका को भेजा अश्लील मैसेज , शिक्षिका ने किया ,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ऑन लाईन क्लास के दौरान छात्र ने शिक्षिका को भेजा अश्लील मैसेज , शिक्षिका ने किया ,,
मुरादाबाद 14 सितम्बर 2020 - उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के एक निजी स्कूल के 10वीं कक्षा के एक छात्र के खिलाफ ऑनलाइन कक्षा के दौरान अपनी शिक्षिका को ‘अश्लील संदेश’ भेजने का मामला दर्ज किया गया है. छात्र के पिता के खिलाफ भी फोन पर ‘शिक्षिका को धमकाने’ के लिए केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह कार्रवाई की. मुरादाबाद में सीबीएसई एफिलिएटेड स्कूल की सामाजिक विज्ञान विषय की 30 वर्षीय शिक्षिका ने आरोप लगाया कि जब वह गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन कक्षाएं ले रही थीं तब उन्हें दो अनुचित संदेश भेजे गए थे. उन्होंने कहा कि संदेश कई अन्य छात्रों ने भी पढ़े थे.
शिक्षिका ने अपनी शिकायत में कहा, “मैंने छात्र के परिवार से संपर्क किया. हालांकि, उसके पिता ने अपने बच्चे को डांटने के बजाय, मेरी बात सुनने से इनकार कर दिया. उन्होंने मुझसे दुर्व्यवहार भी किया और धमकी दी.” बाद में पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की. सर्कल अधिकारी कुलदीप सिंह ने कहा कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. एक विस्तृत जांच के लिए साइबर सेल (Cyber cell) को रिपोर्ट भेजी गई है.
सिविल लाइंस एसएचओ नवल मारवाह ने कहा, “छात्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और 67 ए (यौन शोषण से संबंधित सामग्री के प्रकाशन या ट्रांसमिटिंग के लिए सजा आदि) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. जबकि उसके पिता पर आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है.” मारवाह ने कहा कि छात्र के परिवार के अन्य विवरण अभी भी एकत्र किए जा रहे हैं.
सूत्रों ने कहा कि स्कूल मामले से अवगत है, लेकिन अभी तक छात्र के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है. स्कूल के अधिकारी किसी भी आधिकारिक टिप्पणी के लिए अनुपलब्ध रहे. बता दें कि कोरोना महामारी को देखते हुए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH